{"_id":"6a4c05a89ec3b2658d019494","slug":"police-promptness-saved-a-young-mans-life-maharajganj-news-c-206-1-mhg1036-180650-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुलिस की सक्रियता ने बचाई युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुलिस की सक्रियता ने बचाई युवक की जान
विज्ञापन
चिउटहां। थाना सिंदुरिया क्षेत्र के ग्राम सभा कदुआगंज निवासी 29 वर्षीय युवक की जान सोशल मीडिया पर आए मेटा के आत्महत्या संबंधी अलर्ट के बाद पुलिस की कार्रवाई से बच गई। युवक ने यूपी-टीईटी 2026 की परीक्षा अपेक्षा के अनुरूप न होने से मानसिक तनाव में आत्महत्या का प्रयास किया था और उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया था।
युवक की पोस्ट किसी को टैग नहीं की गई थी, लेकिन मेटा की ओर से जारी अलर्ट उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी कंट्रोल रूम की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम तक पहुंच गया। वहां से सूचना महराजगंज पुलिस की सोशल मीडिया सेल को दी गई।
सोशल मीडिया सेल ने युवक की संभावित लोकेशन का पता लगाकर तत्काल थाना सिंदुरिया पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विशाल कुमार शुक्ला, हेड कांस्टेबल मनीष सिंह, चौकी प्रभारी चिउटहां मनोज कुमार यादव, कांस्टेबल अभिषेक यादव इंद्रेश यादव, रामजनम यादव और रिक्रूट कांस्टेबल सौरभ दुबे करीब पांच मिनट के भीतर युवक के घर पहुंच गए। उस समय युवक आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। पुलिस टीम ने तत्काल हस्तक्षेप कर उसे सुरक्षित बचाया और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
पुलिस की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। युवक के परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने सिंदुरिया पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की। साथ ही आमजन से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति मानसिक तनाव या आत्मघाती विचारों से जूझ रहा हो तो उसकी तत्काल मदद करें और पुलिस पुलिस की इस सक्रियता की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।