{"_id":"66ae460727635fb39500b5af","slug":"police-picked-up-womans-body-from-burning-pyre-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-128299-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जलती चिता से पुलिस ने उठाया महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जलती चिता से पुलिस ने उठाया महिला का शव
Sat, 03 Aug 2024 08:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 03 Aug 2024 08:30 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मानिक तालाब में 28 जुलाई को पति से विवाद के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ गटक लिया था। उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिजन शव का दाह संस्कार कर रहे थे। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने जलती चिता से शव उठा लिया। बाद में परिजनों ने कार्रवाई न करने की अपील की। इसके बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया गया। देर सायं अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मामला पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मानिक तलाव टोला चन्नीपुर निवासी गिरधारी की 32 वर्षीय पत्नी संगीता ने 28 जुलाई को पति से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। मृतका के भाइयों ने नेपाल में स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ भेज दिया।
मृतका के भाई नागेंद्र ने बताया कि लखनऊ में महिला की हालत में कोई सुधार ना होने पर डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। एंबुलेंस से घर लेकर लौटते समय रास्ते में शनिवार को मौत हो गई। शव को ग्राम मानिक तलाव में लाया गया और अंतिम संस्कार के लिए रोहिन नदी ले जाया गया। संगीता के शव को चिता पर रखकर आग के हवाले कर दिया। वहीं एक दूर के मृतका के रिश्तेदार ने डायल 112 को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जलती चिता को बुझाकर शव को कब्जे में ले लिया और प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर पुरुषोत्तम राव को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए।
विज्ञापन
मृतका के परिजनों में पिता व दो भाइयों ने प्रभारी निरीक्षक से दाह संस्कार व कार्रवाई ना करने की अपील की। परिजनों के बयान के आधार पर मृतका संगीता के शव का पुनः पुलिस व ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों के मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मृतिका के भाई नागेंद्र की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।