{"_id":"69d42017ea16be8c1a0105cb","slug":"police-officers-should-be-told-how-to-reduce-mental-stress-maharajganj-news-c-209-1-skn1001-148685-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुलिसकर्मियों को बताए मानसिक तनाव कम करने के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुलिसकर्मियों को बताए मानसिक तनाव कम करने के उपाय
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइंस में सोमवार को पुलिसकर्मियों के लिए विशेष योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों को वर्तमान परिवेश में ड्यूटी के दौरान अनिश्चितता, लंबी कार्य अवधि एवं अनियमित दिनचर्या का सामना करना पड़ता है। इससे मानसिक तनाव उत्पन्न होता है। मानसिक तनाव को कम करने तथा शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने एवं कार्यक्षमता एवं निर्णय क्षमता में वृद्धि करने के लिए पुलिसकर्मियों को मंत्र दिया गया।
योग विशेषज्ञ सीताराम बाबा की टीम व हार्टफुलनेस मेडिटेशन ट्रेनर आनन्द कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव, मनीष राय ने वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक तरीके से योग एवं ध्यान का अभ्यास कराया। सत्र के दौरान पुलिसकर्मियों को तनावमुक्ति के प्रभावी उपाय एवं मानसिक संतुलन बनाए रखने की विधियां व विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया।
प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योग एवं ध्यान की सरल एवं उपयोगी तकनीक से मानसिक शांति एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही कार्य के प्रति एकाग्रता बढ़ती है तथा तनावपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। इसके अलावा शारीरिक स्वास्थ्य भी मजबूत होता है।
विज्ञापन
एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि पुलिसकर्मियों के समग्र विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे न केवल उनका मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि वे अपनी ड्यूटी को और अधिक दक्षता एवं ऊर्जा के साथ निभा सकेंगे।