{"_id":"6a500553fabf820b6f04f89c","slug":"police-nabbed-an-inter-district-bike-thief-he-has-been-sent-to-jail-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-180857-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोर को दबोचा, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोर को दबोचा, भेजा गया जेल
विज्ञापन
पूछताछ के बाद पेशेवर अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की दो बाइक बरामद
एसएसबी रोड स्थित डंडा नदी पुल के पास पुलिस ने आरोपी को दबोचा
नौतनवा। स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार को भोर में एसएसबी रोड स्थित डंडा नदी पुल के पास एक अंतरजनपदीय बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दो बाइक भी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार की भोर में करीब साढ़े 4 बजे एसओ अभिषेक सिंह एवं उपनिरीक्षक शेर बहादुर यादव के नेतृत्व में थाने की पुलिस एसएसबी रोड स्थित डंडा नदी पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान एक बाइक सवार को रोका गया, वह अपनी बाइक से संबंधित कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। संदेह के आधार पर युवक को थाने लाकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने चोरी का जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद युवक की निशानदेही पर नौतनवा के रतनपुर चौराहा एवं फरेंदा क्षेत्र से चुराई गई दो बाइकें भी बरामद कर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
एसओ नौतनवा अभिषेक सिंह ने बताया कि चोरी की बाइक से साथ गिरफ्तार बलिराम गुप्ता उर्फ डॉक्टर निवासी ग्राम सोनरा थाना कोतवाली जनपद महराजगंज पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय चालान किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
महराजगंज और गोरखपुर के सात थानों में दर्ज है 41 प्राथमिकी
स्थानीय पुलिस की पकड़ में आए पेशेवर वाहन लिफ्टर बलिराम गुप्ता उर्फ डॉक्टर के विरुद्ध वर्ष 2007 से अब तक महराजगंज और गोरखपुर के सात थानों में अलग-अलग कुल 41 प्राथमिकियां दर्ज हैं। पुलिस ने जब कुंडली खंगाली तो गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ महराजगंज के नौतनवा कोतवाली, ठूठीबारी, निचलौल, पनियरा और गोरखपुर के गुलरिहा एवं जीआरपी थाने में वाहन चोरी से संबंधित 41 प्राथमिकी दर्ज है।