फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police monitoring Sonauli border with drone

Maharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर ड्रोन से निगरानी कर रही पुलिस

Thu, 28 Dec 2023 08:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 28 Dec 2023 08:47 PM IST
विज्ञापन
Police monitoring Sonauli border with drone
सोनौली। प्रधानमंत्री के अयोध्या दौरे एवं श्रीराम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर पुलिस ने कस्बे के भीड़ वाली जगहों पर ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम करीब सात बजे सोनौली पुलिस ने सोनौली कस्बे के एसएसबी रोड, रोडवेज, बस स्टेशन और लाज की जांच के साथ ही दो नंबर गली में ड्रोन कैमरों से निगरानी कर रही है। श्रीरामनगरी अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को प्राणप्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। इसी क्रम में सबसे पहले पीएम मोदी अयोध्या में तैयार हो रहे श्रीराम एयरपोर्ट का 30 दिसंबर को शुभारंभ करने वाले है। इसको देखते हुए जहां अयोध्या में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। वहीं देश के विभिन्न क्षेत्रों में भी अलर्ट है। इसी क्रम में भारत-नेपाल बॉर्डर पर आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच एवं भारत-नेपाल को जोड़ने वाली नेशनल हाईवे 24 पर सोनौली नगर में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। कोतवाल सोनौली अभिषेक सिंह ने बताया कि क्षेत्र में गश्त तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed