फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   police

हर गतिविधि की तत्काल दें सूचना

Mon, 08 Mar 2021 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
police
हर गतिविधि की तत्काल दें सूचना
विज्ञापन

सीओ ने कोतवाली में बैठक कर बीट आरक्षियों से किया सीधा संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव ने रविवार दोपहर सदर क्षेत्र के सभी चौकी इंचार्ज, बीट आरक्षियों के साथ बैठक की। इसमें पंचायत चुनाव के मद्देनजर सूचनाओं को अपडेट करने का निर्देश दिया गया।

सीओ सदर ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर तैयारी बेहतर होनी चाहिए। हर छोटी बड़ी सूचना तत्काल देते रहें। बीट आरक्षी प्रत्येक दिन क्षेत्र में भ्रमण कर अशांति उत्पन्न करने वालों को चिह्नित करें। इससे त्वरित कार्रवाई में आसानी रहेगी। क्षेत्र में कितने असलहे हैं, जमा हुए या नहीं, इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार करें। असलहों को जमा न करने वालों को सूचना दें। सदर सर्किल में संवेदनशील गांव में नजर रखें। वहां की प्रत्येक गतिविधियों के बारे में जानकारी रखें। चुनाव की तैयारी में लगे संभावित लोगों की पृष्ठभूमि की सूचना एकत्र करें। उन्होंने कहा कि सभी चौकी प्रभारी क्षेत्र में भ्रमण करते हुए बीट आरक्षियों के कार्यों का पर्यवेक्षण करें। मतदान केंद्रों का भ्रमण कर पूरी सूचना अपडेट करें। इस दौरान सदर कोतवाल मनीष सिंह, नगर चौकी इंचार्ज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed