फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police launched intensive checking campaign in banks

Maharajganj News: पुलिस ने बैंकों में चलाया सघन चेकिंग अभियान

Tue, 03 Feb 2026 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Police launched intensive checking campaign in banks
सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए लोगों से की पूछताछ, जांचे गए सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

महराजगंज। रविवार की छुट्टी के बाद बैंक एवं अन्य वित्तीय प्रतिष्ठानों में सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर पुलिस ने पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की जांच और बैंक के बाहर या अंदर संदिग्ध गतिविधियों की छानबीन की गई। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और बैंक स्टॉफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

यह अभियान बैंकों की सुरक्षा को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से चलाया गया। अभियान के दौरान, बैंकों में लगे अलार्म और सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता की जांची गई। इसका मकसद किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था। पुलिस टीम ने बैंक परिसर और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों से भी पूछताछ की। विशेष रूप से संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की पहचान पर जोर दिया गया। बैरियर लगाकर बाइक सवारों और अन्य वाहनों की भी चेकिंग की गई ताकि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। ऐसे अभियान समय-समय पर चलाए जाते हैं ताकि आम जनता को सुरक्षित माहौल मिल सके और कानून व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन

एसपी ने अर्दली रूम में की विवेचनाओं की समीक्षा
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में अर्दली रूम आयोजित किया। इस दौरान घुघली, श्यामदेउरवा, कोठीभार व थाना एएचटी के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम कर जिले के थानों में विगत 6 माह से अधिक समय से लंबित एवं जारी विवेचनाओं की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति, विवेचना में हुई प्रगति, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी, अपहृताओं की बरामदगी, देरी का कारणों तथा आवश्यक कार्यवाही की बिंदुवार जानकारी प्राप्त की तथा लंबित मामलों के समयबद्ध विधिक निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed