{"_id":"6042888b8ebc3ecfdd542195","slug":"police-ki-pathsaala-aprajita-maharajgang-maharajganj-news-gkp3872518160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से डरें नहीं, बेझिझक होकर अपनी बात कहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से डरें नहीं, बेझिझक होकर अपनी बात कहें
विज्ञापन

रामरतन महाविद्यालय रामपुर मंसूरगंज पनियरा में आयोजित कार्यक्रम में बोले सीओ
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्क है। पुलिस ने डरें नहीं,
बेझिझक होकर अपनी बात कहें। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है। हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराने से त्वरित कार्रवाई होती है। आगे बढ़ने के लिए बेटियों को खुद कदम बढ़ाना होगा। तरक्की का रास्ता खुद बन जाएगी।
ये बातें सीओ सदर राजू कुमार साव ने कही। वे शुक्रवार को पनियरा क्षेत्र के रामरतन महाविद्यालय रामपुर मंसूरगंज में अमर उजाला फाउंडेशन की अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित पुलिस की पाठशाला में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।
छात्राओं को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि साइबर अपराध के मामलों में कार्रवाई थानों में होती है। किसी के साथ एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी हुई हो या फिर खाते से पैसे निकाल लिए गए हों, वह शिकायत लेकर नजदीकी थाने में करें। अगर कोई मामला साइबर सेल भेजा जाना जरूरी होगा तो इसे पुलिस ही भेजेगी। कार्यक्रम में उन्होंने छात्राओं के सवालों का भी सहजता से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि समाज में आज भी बेटा और बेटी के लिए अलग-अलग मानसिकता है। अक्सर बेटियों को इसका सामना करना पड़ता है। अगर बेटियां आगे बढ़ाना चाहती हैं तो इन रुढ़ियों से उन्हें लड़ना होगा।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर पनियरा सुनील कुमार राय ने मिशन शक्ति के तहत संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। महाविद्यालय के प्रबंधक रामचंद्र यादव ने कहा कि बेटियों के अपराजिता अभियान वरदान साबित हो रहा है। प्राचार्य नागेश्वर सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम 180 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान दिनेश यादव, आशुतोष त्रिपाठी, राजेश यादव, संजन कुमार, भूपेंद्र यादव, गणेश यादव, सुभाष, शत्रुघन कुमार यादव, प्रदीप त्रिपाठी, कन्हैया सहानी, मनोज वर्मा, सुनील वर्मा, विवेक सिंह, किरन सिंह, ब्यूटी पांडेय, कमलेश कुमार, सपना सिंह, भवानी शंकर पांडेय आदि मौजूद रहें।
इन छात्राओं ने पूछे सवाल
बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा मंदाकिनी सिंह दहेज के मामले में कार्रवाई कैसे होती है, बीकाम प्रथम वर्ष ज्योति मौर्य, बीए तृतीय वर्ष रुखसाना ने अधिकारी बनने के बारे में पूछा। बीए द्वितीय वर्ष की श्वेता ने सीओ बनने के लिए कैसे तैयारी करनी होगी। इसके साथ ही बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सुनैना विश्वकर्मा, शालिनी वर्मा समेत तमाम छात्राओं ने सवाल पूछा।
--------------
पाठशाला से बढ़ा आत्मबल
छात्रा मंदाकिनी सिंह ने कहा कि पुलिस की पाठशाला से नियम कानून के बारे में जानने को मिला। रुखसाना ने कहा कि शिकायत कहां एवं कैसे करनी है, इसके बारे में जानकारी हुई। श्वेता ने कहा कि सीधा संवाद कर मन की झिझक दूर हुई। ज्योति मौर्य ने कहा कि पुलिस की पाठशाला से काफी आत्मबल बढ़ा है। विपरित हालात में हेल्पलाइन नंबर पर कैसे शिकायत दर्ज करावें, इसके बारे में ठीक से जानकारी मिली।