फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police issued advice to DJ operators regarding Holi festival.

Maharajganj News: होली पर्व को लेकर पुलिस ने डीजे संचालकों को दी नसीहत

Mon, 02 Mar 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Police issued advice to DJ operators regarding Holi festival.
निचलौल। थाना परिसर में रविवार को होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने की। बैठक में पुलिस की ओर से डीजे संचालकों से पहले वार्ता की गई। उसके बाद होली पर्व पर मनमानी तरीके से डीजे बजाने वालों को सख्ती नसीहत भी दी गई। क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने डीजे संचालकों को संबोधित करते हुए कहा कि होली के दौरान डीजे संचालन में शासन की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने संचालकों को चेतावनी दी कि निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने, अश्लील गीतों का प्रसारण करने या बिना अनुमति जुलूस निकालने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर प्रधान यादव, मनीष सिंह, विशाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed