फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police is tightening its grip on fraudsters through Operation Kabootarbaaz

Maharajganj News: आपरेशन कबूतरबाज से जालसाजों पर पुलिस कस रही शिकंजा

Sat, 21 Oct 2023 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Police is tightening its grip on fraudsters through Operation Kabootarbaaz
विदेश भेजने के नाम पर अनधिकृत एजेंटों द्वारा धोखाधड़ी करने वालों पर हो रही कार्रवाई
विज्ञापन

वर्ष 2022 से अब तक 166 जालसाजों पर कार्रवाई की जा चुकी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की ओर से आपरेशन कबूतरबाज चलाया जा रहा है। वर्ष 2022 से अब तक 166 जालसाजों पर कार्रवाई की जा चुकी है। किसी ने दुबई भेजने के नाम पर ठगा तो किसी ने नौकरी दिलाने का झांसा दिया। सीधे-साधे लोग जालसाजों के झांसे में आकर रकम तो गवां ही दिए, उन्हें नौकरी भी नहीं मिली। अब वे मारे-मारे फिर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। विदेश भेजने के नाम पर अनधिकृत एजेंटों के झांसे से बचने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। ऐसे जालसाज जो बार-बार ऐसा अपराध कर रहे हैं, उनको चिन्हित कर गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। उनके द्वारा अपराध के माध्यम से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन

निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत रेंगहिया गांव के नौका टोला निवासी शहाबुद्दीन अंसारी को विदेश भेजने के नाम पर 1.65 लाख रुपये ठग लिया गया था। शहाबुद्दीन अंसारी ने उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए खेत बंधक रख कर कई किस्तों में मिलाकर 1.65 हजार रुपये दे दिए, लेकिन उन्हें विदेश नहीं भेजा गया। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बीते 15 अक्तूबर को कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के चौपरिया निवासी अरविंद साहनी को विदेश भेजने के लिए कोटवा निवासी मोहम्मद इरफान खान ने एक लाख 20 हजार रुपये ले लिया था। दो बार मेडिकल परीक्षण कराकर दुबई का वीजा थमा दिया। वह हवाई अड्डे पर गए तो पता चला वीजा फर्जी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इरफान ने रकम वापस करने की बात कही, लेकिन बाद में आनाकानी करने लगा। आरोपी इरफान पर धोखाधड़ी की धारा के तहत केस दर्ज हो चुका है। 18 जुलाई 2023 को यह कार्रवाई हुई थी।

--------------------
एजेंट के बारे में पहले गहन जांच करें ले। अधिकृत एजेंट से ही काम कराएं। शक होने पर पहले ही पुलिस को जानकारी दें। आपरेशन कबूतरबाज के जरिए जालसाजों पर कार्रवाई की जा रही है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed