{"_id":"65d65698e9861f20090ed796","slug":"police-empty-handed-in-robbery-case-interrogating-two-suspects-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116281-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लूट मामले में पुलिस खाली हाथ, दो संदिग्धों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लूट मामले में पुलिस खाली हाथ, दो संदिग्धों से पूछताछ
Thu, 22 Feb 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज/नौतनवा। नौतनवा कस्बे में कुशीनगर जिले के युवक से पांच लाख रुपये लूट के मामले में अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। माना जा रहा है कि आरोपी नेपाल भाग गए हैं। वहीं, लूटी गई रकम को हवाला से जोड़ कर भी मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस दो संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। मामले के खुलासे के लिए एसटीएफ, एसओजी समेत कुल पांच टीमें लगाई गई हैं।
कुशीनगर के थाना कप्तानगंज भड़सार निवासी अजय यादव गोरखपुर में अमित सिंह के साथ काम करते हैं। वह गोरखपुर के पादरी बाजार में रहते हैं। मंगलवार सुबह सात बजे वह कुछ काम से नौतनवा पहुंचे। एक्सिस बैंक शाखा के पास बस से उतर कर पैदल जा रहे थे तभी एक कार से चार लोग आए और खुद को क्राइम ब्रांच का बताकर उनके साथ मारपीट कर जबरन उन्हें कार में बैठा लिया और गोरखपुर की तरफ चल दिए। अजय के अनुसार, उनके पास उस समय पांच लाख रुपये थे, जिसे कार सवारों ने छीन लिया और उन्हें कोल्हुई के पास उतारकर फरार हो गए।
अजय ने करीब 11.30 बजे नौतनवा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद छपवा टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर लूटने के आरोप में केस दर्ज किया है। क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।