{"_id":"699cbb259b71d4ed7c0f36c0","slug":"police-conducted-checking-drive-in-banks-tested-security-arrangements-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-172197-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुलिस ने बैंकों में चलाया चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुलिस ने बैंकों में चलाया चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था को परखा
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर सोमवार को जिले के सभी थानों की ओर से बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य बैंकों और एटीएम परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखना तथा ग्राहकों को धोखाधड़ी, साइबर ठगी और लूट जैसी घटनाओं से सुरक्षित रखना था।
अभियान के दौरान थानाध्यक्षों एवं प्रभारी निरीक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों के बैंकों में पहुंचकर जांच की। इस दौरान बैंक परिसर व प्रवेश द्वार की चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता की जांच, सुरक्षा गार्डों की तैनाती एवं उनकी सतर्कता की समीक्षा की गई। एटीएम बूथों का निरीक्षण किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई। साथ ही बैंक आने वाले ग्राहकों को साइबर फ्रॉड, फिशिंग, फेक कॉल्स और अन्य बैंक धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि आगे भी बैंकों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नियमित चेकिंग एवं पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले में अपराध एवं धोखाधड़ी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।