{"_id":"6a481b3c32674ac94e0df5ea","slug":"police-booked-six-people-for-disturbing-the-peace-maharajganj-news-c-206-1-mhg1014-180493-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुलिस ने शांति भंग में छह लोगों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुलिस ने शांति भंग में छह लोगों का किया चालान
विज्ञापन
परसामलिक। स्थानीय पुलिस ने ग्राम पंचायत शिवपुरी में आपसी विवाद के बाद शांति व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका के मद्देनजर छह लोगों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की विभिन्न निवारक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत शिवपुरी में कुछ स्थानीय लोगों के बीच आपसी कहासुनी और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। तनाव बढ़ता देख पुलिस ने शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए गांव निवासी असरफ अली उर्फ मिन्ना, जुनैद उर्फ सोनू, इरशाद उर्फ नदीम, सलिल, अवधेश यादव और वीरबहादुर को मौके से निरुद्ध कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए पुलिस अभिरक्षा में सभी आरोपियों को मजिस्ट्रेट न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि शांति भंग करने की कोशिश की सूचना पर छह लोगों को निरुद्ध किया गया है। ऐसे में असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का यह विशेष निरोधात्मक अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा।