{"_id":"6a554316e3be03af7706f989","slug":"police-arrested-the-son-accused-of-murdering-his-father-he-has-been-sent-to-jail-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-181136-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पिता के हत्यारोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पिता के हत्यारोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड का मामला, नशे में पिता की हत्या का आरोप
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड में बेटे द्वारा पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शराब पीने से मना करने पर बेटे ने पिता की ईंट से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, गांधी नगर वार्ड निवासी हरिखमन साहनी (55) ठेला लगाकर मूंगफली बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी निर्मला, दो बेटे शेषनाथ और मनोज हैं। परिजनों के मुताबिक, बड़ा बेटा शेषनाथ लंबे समय से शराब और जुए का आदी है। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था।
शनिवार की देर रात शेषनाथ शराब के नशे में घर पहुंचा तो पिता ने उसे शराब और जुआ छोड़ने की नसीहत दी। इस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी शेषनाथ साहनी को सोमवार को फरेंदा रोड स्थित अमहवां बैरियर के पास से गिरफ्तार कर लिया। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी शेषनाथ को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।