फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police arrested a youth who was taking a teenager to Nepal and lodged an FIR.

Maharajganj News: किशोरी को नेपाल ले जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 05 Aug 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Police arrested a youth who was taking a teenager to Nepal and lodged an FIR.
गोरखपुर/महराजगंज। मोबाइल फोन से हुई दोस्ती के बाद एक किशोरी को बहला-फुसलाकर नेपाल ले जा रहे युवक को पुलिस ने सूचना मिलने पर पकड़ लिया। पुलिस ने किशोरी को खोजकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। मामले में किशोरी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र की निवासी किशोरी का मोबाइल फोन के जरिये एक युवक से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि युवक ने फोन कर किशोरी को सोमवार को चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा चौराहे पर मिलने के लिए बुलाया। किशोरी युवक से मिलने बरगदवा पहुंच गई। कुछ देर घूमने के बाद युवक उसे बहला-फुसलाकर वाहन से नेपाल की ओर ले जाने लगा। इसी दौरान किशोरी ने किसी तरह डायल 112 पर सूचना दे दी। सूचना मिलते ही चिलुआताल पुलिस सक्रिय हो गई और किशोरी व युवक को पकड़ लिया। थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि किशोरी से पूछताछ के बाद उसकी तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed