{"_id":"60ec89058ebc3e0272025917","slug":"police-arrest-two-thief-maharajganj-news-gkp4016244195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, छह लाख के आभूषण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, छह लाख के आभूषण बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, छह लाख के आभूषण बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के पैसिया तिराहे से सोमवार की सुबह आठ बजे अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्यों को छह के आभूषण के साथ पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेजा गया। दोनों आरोपित हरियाणा व राजस्थान के निवासी हैं। जिले में यहां आकर नाच गाना का कार्य करते थे।
सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि दो आरोपित ने नाच गाने की आड में 24 जून 2021 को पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गजपति निवासी रजनी गुप्ता (किन्नर) के घर से आभूषण चोरी किया था। टीम द्वारा काफी प्रयास किया गया। आरोपितों द्वारा अपना लोकेशन बार-बार बदल दिया जा रहा था। एक आरोपित द्वारा चोरी सोने के हार को पहनकर फोटो फेसबुक पर अपलोड किया था। इस पर टीम ने जांच पड़ताल तेज कर दी। जिससे इन दोनो की हकीकत पुलिस को पता चल गई। पुलिस टीम ने 12 जुलाई को पैसिया तिराहे पर सुबह करीब 8 बजे आकाश निवासी निवासी वार्ड नं. 18 रविदासनगर गली नं. 3 मंडी डवबाली जनपद सिरसा, हरियाणा एवं राहुल शर्मा निवासी कर्मीकोट थाना मुंडावर, जिला अलवर, राजस्थान को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया गया। जहां से दोनो को जेल भेज दिया गया। आरोपित के पास से सोने के जेवर (हार ,माथे का टीका, अंगूठी ,कान की बाली,झूमका आदि), चांदी के जेवर (अंगूठी ,पायल आदि) बरामद हुआ है।