फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police alert regarding the preliminary examination of spokesperson recruitment

Maharajganj News: प्रवक्ता भर्ती की प्रारम्भिक परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

Sun, 14 Jun 2026 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Police alert regarding the preliminary examination of spokesperson recruitment
पुलिस लाइन में एएसपी ने की ड्यूटी कर्मियों की ब्रीफिंग
विज्ञापन

महराजगंज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज प्रारम्भिक परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा 14 जून को जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय से अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचने, परीक्षा केंद्रों पर पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए।
विज्ञापन


उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर बल दिया गया। परीक्षा अवधि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी की जाएगी तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed