{"_id":"6a15fb9d2ab96fed0007c760","slug":"poles-and-trees-uprooted-in-the-stormpower-supply-disrupted-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-178049-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आंधी में उखड़े खंभे और पेड़...बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आंधी में उखड़े खंभे और पेड़...बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
सिसवा कस्बे में सब्जी मंडी में गिरा पोल, शहर में भी एक घंटे तक गुल रही बिजली
परसामलिक में आकाशीय बिजली गिरने से दो ट्रांसफाॅर्मर जल गए और पेड़ गिरने से एक ट्रांसफाॅर्मर गिर गया
महराजगंज। जनपद में सोमवार की देर रात आई आंधी-बारिश से शहर से लेकर सिसवा बाजार, पनियरा और परसामलिक की बिजली गुल हो गई। इस दौरान अधिकतर जगहों पर उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली के अभाव में लोग मोबाइल सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्ज नहीं कर सके। किसी तरह लोगों ने रात काटी जबकि मंगलवार की सुबह लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, आंधी के बाद बिजली गुल होने से महज सिसवा बाजार क्षेत्र में करीब सौ गांव और मोहल्ले प्रभावित रहे। वहीं परसामलिक में तीन और पनियरा क्षेत्र में कई गांवों की बिजली कटी रही। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार,
आंधी-बारिश के कारण रात में एक बजे से सिसवा फीडर, निचलौल फीडर, नार्थ गंडक फीडर व पीटीडब्लू से जुड़े 100 गांवों के उपभोक्ता प्रभावित रहे। प्रभावित गांवों में सुबह 8:40 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। सिसवा कस्बे की सब्जी मंडी में पोल गिरने से सेनानी नगर वार्ड, चित्रगुप्त नगर वार्ड व साहू जी नगर में मंगलवार 15 घंटा 40 मिनट बाद शाम को 4 बजकर 40 मिनट पर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
इस दौरान उपभोक्ता पानी के लिए भी तरस गए। इस भीषण गर्मी में मरीजों, बच्चों महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न मिलने के कारण मोबाइल की बैटरी व इन्वर्टर तक ने भी काम करना बंद कर दिया। समय से पानी न मिलने के कारण लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई। कुछ लोग तो अपने रिश्तेदार के यहां जाकर स्नान किए।
परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार,
सोनौली विद्युत उपकेंद्र के क्षेत्र में आंधी-तूफान के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो ट्रांसफाॅर्मर जल गए और पेड़ गिरने से एक ट्रांसफाॅर्मर गिर गया, जिससे जुड़े तीन गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग विद्युत सप्लाई बहाल कराने में लगा हुआ है।
सोनौली विद्युत उपकेंद्र के ग्राम पंचायत जारा के गौतमबुद्ध नगर में आकाशीय बिजली गिरने से 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर तथा ग्राम पंचायत अहिरौली टोला परसौनी में लगा 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर अचानक धू-धूकर जलने लगे, जिससे दोनों गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं तेज आंधी तूफान से त्रिलोकपुर में पेड़ गिरने से एसटी डब्लू 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जमीन पर गिर गया। इससे गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
इस संबंध में सोनौली विद्युत उपकेंद्र के जेई दीनानाथ शर्मा ने बताया कि आंधी-तूफान के दौरान बिजली गिरने से दो ट्रांसफाॅर्मर व एक ट्रांसफॉर्मर पर पेड़ गिरने से तीन गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिसे सही करा दिया गया है।
आंधी पानी से दो बजे दिन तक गुल रही बिजली
विद्युत उप केंद्र पनियरा के अंतर्गत रात में अचानक आई तेज रफ्तार से आंधी पानी से दो फीडरों के तारों पर कई जगह पेड़ व डाल गिरने से कई घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद पूरे क्षेत्र में बिजली बहाल हो सकी। उपकेंद्र को आपूर्ति देने वाली 33 हजार की सप्लाई लाइन के तारों पर भटहट और रामपुर के पास पेड़ व डाल गिरने से फीडर से जुड़े कई गांवों की बिजली गुल हो गई थी। सुबह होते ही विद्युतकर्मियों ने इसे दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी। वहीं महुअवां शुक्ल फीडर व देहात फीडर की लाइन पर ग्राम पंचायत गिरगिटियां,चौरी, करमहिया व कमासिन बुजुर्ग में पेड़ और डाल गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिसे अपराह्न करीब तीन बजे तक बहाल कर दिया गया है।
सोमवार को बिजली कटने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी की सप्लाई भी बाधित रही। इसके चलते घर की साफ-सफाई समेत अन्य कार्य प्रभावित हो गए।
-प्रियंका जायसवाल, मीराबाई नगर वार्ड
.........................
सिसवा में पूरी रात बिजली गुल रही। इससे मंगलवार की दिनचर्या भी प्रभावित हो गई। नहाने के लिए कुछ दूर पर दूसरे के घर जाना पड़ा। इसके बाद परिवार के लोग अपने काम पर गए।
-पूनम शर्मा, अल्रकापुरम
वर्जन
अक्सर तेज हवा चलने पर वृक्षों के समीप से गुजरे विद्युत तारों पर पेड़ों की टहनिया टूट के गिर जाती हैं, जिससे ब्रेक डाउन हो जाता है। उसे ढूंढ़ कर मरम्मत करने में समय लग जाता है। समय-समय पर तार से सटी टहनियों को विभाग कटवाता भी है।
- सुजीत चौरसिया, अधिशासी अभियंता