फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pokhara highway closed in 5th day

नेपाल की खबर

Tue, 31 Aug 2021 06:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Pokhara highway closed in 5th day
पांचवें दिन भी पोखरा मार्ग बंद, ईंधन व फल-सब्जी की आपूर्ति प्रभावित
विज्ञापन

महराजगंज/ सोनौली। नेपाल में शुक्रवार से लगातार हो रहे भूस्खलन से मंगलवार पांचवें दिन भी राहत नहीं मिली। जगह-जगह भूस्खलन और सड़क कट के कारण सोनौली से काठमांडू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का जाम लग गया है। जबकि पोखरा मार्ग अभी भी अवरुद्ध है जिससे राजधानी काठमांडू और पोखरा में ईंधन, गैस, फल सब्जी और खाद्यान्न की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। भूस्खलन के कारण दो-तीन दिन तक सड़क पर वाहनों के रुकने से खाद्य सामग्री, सब्जियां, फल, पेट्रोलियम उत्पाद व अन्य सामान की आपूर्ति में देरी होने से काठमांडू और पोखरा महानगर सहित हिमालय के जिलों में खाद्यान्न सहित फल व सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं।
नेपाल में मानसून की शुरुआत के बादनवलपरासी के बर्दघाट से चितवन जिले के नारायणगढ़ को जोड़ने वाली सड़क के कई इलाकों में भूस्खलन और सड़क कट होने से मार्ग अवरुद्ध है जिससे वाहन सड़क पर कई दिनों तक रुक जाते हैं। अवरुद्ध सड़क को साफ करने में कुछ घंटों से लेकर दो या तीन दिनों तक का समय लगता है। इससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। पिछले शुक्रवार को भारी वर्षा के कारण मुगलिन-नारायणगढ़ मार्ग अवरुद्ध होने से काठमांडू की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। सोनौली ट्रांसपोर्ट एवं एजेंट संघ के अध्यक्ष सुरेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि पिछले साल इस तरह के प्रभाव थे, इस साल भी यही हाल है। जाम में फंसने के कारण दर्जनों व्यापारियों के कच्चे माल गाड़ी में ही खराब गए और वापसी के समय भारतीय वाहनों से 72 घंटे की सुविधा के बाद नेपाल भंसाद पेनाल्टी अलग से लगा लगा देता है। अब जाम खुलने के बाद ही गाड़ियों को आगे भेजा जाएगा। चार दिन से भारतीय ट्रक मुगलिंग सहित नेपाल के कई जिलों में फंसी हैं। चालक भूख प्यास से बेहाल हैं। सोनौली निवासी चालक संजय जायसवाल ने बताया कि चार ट्रक नवलपरासी जिले के बर्दघाट में में फंसे हैं। भंसार और औद्योगिक क्षेत्रों से ट्रकों को गंतव्य तक पहुंचने में 5 दिन से अधिक का समय हो गया लेकिन वाहन अभी तक गंतव्य तक नहीं पहुंचे हैं। चालकों के पास राशन भी समाप्त हो गया है।
विज्ञापन

पुलिस डीएसपी रूपनदेही सत्यनारायण थापा ने बताया कि ट्रक चालकों और रास्ते मे फंसे यात्रियों को खाद्यान्न दिए गए हैं। जाम हटाने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फल-सब्जियां हुई महंगी कारोबार प्रभावित
कालीमाटी फल एवं सब्जी मंडी विकास समिति के अनुसार नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग बंदी के कारण चितवन और तराई जिलों और भारत से सब्जियों और फलों की आपूर्ति बाधित है। समिति के सूचना सचिव खेम थापा ने बताया कि भूस्खलन के कारण काठमांडू में प्रवेश करने वाली सब्जियों में करीब 500 मीट्रिक टन की कमी आई है। उन्होंने कहा कि 600 से 750 मीट्रिक टन फल सब्जी के आयात की दैनिक आवश्यकता घटकर 100 मीट्रिक टन रह गई है। सोनौली के व्यापारी सन्नी गुप्ता, वकील खान ने बताया कि भूस्खलन के बाद सड़क जाम होने से हरी सब्जियां ले जा रहा ट्रक तीन-चार दिन सड़क पर रुके रहे और कई सब्जियां सड़ गईं। परिणामस्वरूप मौसमी हरी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं।

राजमार्ग प्रभावित होने के कारण खाद्य आपूर्ति में देरी
नेपाल किराना उद्यमी संघ ने कहा है कि काठमांडू घाटी में राजमार्ग बाधित होने के कारण खाद्य आपूर्ति में देरी हुई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र श्रेष्ठ ने कहा कि बाजार में पर्याप्त आपूर्ति होने से कोई कमी नहीं है। जो खाद्य सामग्री एक सप्ताह में आती थी वह 5 दिन से हाईवे पर जाम में फंसी है। मुगलिन-नारायणगढ़ मार्ग पर भूस्खलन से न केवल घाटी बल्कि पहाड़ी जिलों में गंडकी और बागमती में भी आपूर्ति की समस्या पैदा हो गई है जिससे नमक, चीनी व चावल सहित अन्य खाद्य सामान के दाम में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed