फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   POCSO Act accused escapes from police custody near CO office

Maharajganj News: सीओ कार्यालय के पास से पुलिस कस्टडी से भागा पॉक्सो एक्ट का आरोपी

Sun, 01 Mar 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
POCSO Act accused escapes from police custody near CO office
कलेक्ट्रेट मोड़ के पास फरार हुए अपराधी को पकड़ने के लिए जांच करते पुलिस कर्मी। 
सीओ कार्यालय के पास से भागा आरोपी, एसओजी समेत कई टीमें तलाश में जुटीं
विज्ञापन


महराजगंज। न्यायालय में पेशी पर लाया गया श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र का पॉक्सो एक्ट का एक आरोपी शनिवार को पुलिस कस्टडी से सीओ कार्यालय के पास से भाग गया। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इस घटना ने पुलिस महकमे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, कुंदुर कप्तानगंज कुशीनगर निवासी किशन साहनी पुत्र रामहरी दिसंबर माह में एक किशोरी को भगा ले गया था। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीन दिसंबर को उसके विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। तब से वह लापता चल रहा था। शनिवार को पुलिस आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर पुलिस कस्टडी में लेकर न्यायालय में पेशी के लिए लाई थी। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जानी थी। इसी दौरान सीओ कार्यालय के समीप किसी आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर आरोपी भाग गया।
विज्ञापन

आरोपी के फरार होते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान में लेते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के साथ एसओजी की टीमें लगा दी हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही, कस्टडी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-सोमेंद्र मीणा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed