{"_id":"68e18424b0a39ac3be03e31a","slug":"pm-shri-students-will-become-environmental-guards-on-the-lines-of-government-schools-maharajganj-news-c-206-1-go11002-161102-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राजकीय की तर्ज पर पीएमश्री के विद्यार्थी बनेंगे पर्यावरण प्रहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राजकीय की तर्ज पर पीएमश्री के विद्यार्थी बनेंगे पर्यावरण प्रहरी
विज्ञापन
महराजगंज। राजकीय माध्यमिक स्कूलों की तर्ज पर अब पीएम श्री स्कूलों में भी पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए निर्देश और बजट दोनों जारी कर दिया गया है। जनपद में 25 पीएम श्री स्कूल संचालित हैं जिनमें नामांकन की बात करें तो संख्या आठ हजार से अधिक है।
जिन्हें पर्यावरण प्रहरी बनाने के लिए क्लब गठित किए जाएंगे।पीएम श्री स्कूलों में बच्चों के विकास के लिए पर्यावरण क्लब का गठन होगा। इसके लिए शासन ने बजट जारी किया है। क्लब के जरिए छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, टीम वर्क और रचनात्मकता के साथ विषयवार जलवायु परिवर्तन, औषधीय पौधों का महत्व बढ़ाने का ज्ञान भी मिलेगा।
इन स्कूलों में क्लब गठन की कार्ययोजना तैयार हुई है। क्लब से विद्यार्थियों को पौधे लगाने, स्वच्छता अभियान, बागवानी और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जाएगा। स्कूल परिसर में जहां बच्चों को बागवानी से जोड़ा जाएगा वहीं समूह आधारित गतिविधि के लिए रैली, पोस्टर, वाद विवाद और क्विज का सहारा लिया जाएगा। जलवायु परिवर्तन के प्रति स्कूल के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सप्ताह में एक दिन जागरूकता गतिविधि कराई जाएगी जिसका अपडेट मिशन लाइफ पोर्टल पर अपडेट करने के साथ यू-डायस पोर्टल पर फीडिंग भी करनी होगी।