फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   PM Awas Yojana amount sent to someone else's account

Maharajganj News: दूसरे के खाते में भेज दी पीएम आवास योजना की रकम

Wed, 04 Oct 2023 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
PM Awas Yojana amount sent to someone else's account
-मामला उजागर होने के बाद जिम्मेदारों में मचा हड़कंप
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। ब्लॉक के सेमरहना गांव में प्रधानमंत्री आवास आवंटन में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। गांव के दो लोगों के आवास की धनराशि दूसरे के खाते में भेज दी गई है। इसका खुलासा तब हुआ। जब सूची के अनुसार लाभार्थी ने मंगलवार को ब्लॉक पहुंच खंड विकास अधिकारी को पत्र देकर बताया कि उनके नाम से आए आवास की रकम को दूसरे के खाते में भेजकर हजम कर ली गई है।

मंगलवार को सेमरहना गांव की संजावती देवी ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के लिए कई बार हुई जांच के बाद पात्र पाए जाने पर उनके नाम से आवास चयन हुआ। उसके बाद आवास की आईडी उनके नाम से स्वीकृत की गई है, जिसका जियो टैग भी सचिव की ओर से किया गया। इतना ही नहीं उक्त लोकेशन पर आवास की रकम भेजने की सभी प्रक्रिया पूरी करते हुए शासन की ओर से प्रथम किस्त 40,000 रुपये भी भेज दी गई, लेकिन बैंक में जांच कराने पर कोई रकम नहीं दिखा रहा था। काफी चक्कर काटने के बाद उन्होंने आवास के स्टेट्स की जांच कराई। जिसे देख वह दंग रह गईं। क्योंकि जिम्मेदारों ने आवास आईडी में दूसरे का खाता नंबर डालकर रकम भेज दी है।
विज्ञापन

इन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार उनसे रकम की मांग कर रहे थे। रकम न देने पर उनके साथ धोखा किया गया है। शिकायतकर्ता संजावती देवी ने आगे बताया कि उनके अलावा गांव की रहने वाली सरोज के पीएम आवास की भी प्रथम किस्त दूसरे के खाते में भेज दी। उनका कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो जाए तो कई जिम्मेदार इसके दायरे में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
आवास लाभार्थियों के खाते में आधार से रकम भेजी जाती है। अगर ऐसा मामला है तो मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


-शमा सिंह, खंड विकास अधिकारी
--------------------
रकम नहीं देने पर लाभार्थी को दी धमकी
ब्लॉक पर आए सेमरहना गांव की आरती ने बताया कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थी हैं। उनके नाम से आवास का चयन भी हो चुका है। आवास चयन के बाद जिम्मेदारों की ओर से रकम मांग की गई। रकम न देने पर आवास की रकम खाते में न भेजने की धमकी दी गई है।


-------------------
जिम्मेदारों का ऑडियो हो चुका है वायरल
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से रकम वसूली करने का दो ऑडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें जिम्मेदार लाभार्थियों के पास मोबाइल फोन पर संपर्क कर उच्चाधिकारियों के नाम पर रकम की डिमांड कर रहे थे। लाभार्थियों की ओर से मजबूरी सुनाने पर उन्हें आवास न आने की बात कहते हुए डराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed