{"_id":"60e1b5de8ebc3ed6662ead30","slug":"pm-aawas-prgress-down-in-five-block-maharajganj-news-gkp400585165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास निर्माण में पांच ब्लॉक की प्रगति धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास निर्माण में पांच ब्लॉक की प्रगति धीमी
विज्ञापन

- 7,756 के सापेक्ष 4,024 आवास का हुआ निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। ग्रामीणों को छत मुहैया कराए जाने को लेकर शासन द्वारा भले ही नियमित रुप से कवायद की जा रही है लेकिन ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदारों की शिथिलता इस पर भारी पड़ रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 11 ब्लॉकों में कुल 7,756 पात्रों को लाभान्वित किया जाना है, लेकिन पांच ब्लॉक की प्रगति काफी निराशाजनक होने से बड़ी संख्या में पात्र योजना से लाभान्वित नहीं हो सके हैं।
ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीबों को शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास देने की योजना बनाई गई। जिले के निचलौल को छोड़कर शेष अन्य 11 ब्लॉकों में कुल 7,756 आवास के लिए लाभार्थियों का चयन करते हुए आवास का निर्माण प्रारंभ कर दिया गया। वर्तमान में जिले में लक्ष्य के सापेक्ष जहां 4,024 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है वहीं 3,732 आवासों का निर्माण अधूरा है। परियोजना निदेशक राजकरन पाल ने कहा कि जिन पांच ब्लॉकों की प्रगति धीमी है उसे सुधारने को लेकर जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। जल्द ही इसमें सुधार दिखेगा।
-----------
इन ब्लॉकों में प्रगति धीमी
लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि पर नजर डालें तो धानी में 431 के सापेक्ष 163, लक्ष्मीपुर में 1143 के सापेक्ष 472, नौतनवां में 796 के सापेक्ष 318, परतावल में 842 के सापेक्ष 417, फरेंदा में 768 के सापेक्ष 348 आवास का निमार्ण हुआ है। इन ब्लॉकों की प्रगति धीमी है।