{"_id":"60087b718ebc3e31f54c8921","slug":"pm-aawas-maharajganj-news-gkp3817084157","type":"story","status":"publish","title_hn":"11542 लाभार्थियों को भेजी गई पीएम आवास की किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11542 लाभार्थियों को भेजी गई पीएम आवास की किस्त
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया संबोधित, 18 लाभार्थियों को मिला स्वीकृति पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना ग्रामीण के पात्र परिवारों के खातों में आवास की रकम ऑनलाइन भेजी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों को संबोधित भी किया। इससे जिले में 11542 लाभार्थी लाभान्वित हुए। बुधवार को इन सभी के खातों में 58 करोड़ 75 लाख रुपये की धनराशि पहुंची। इसमें से 18 को स्वीकृति पत्र भी दिए गए।
7655 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में 40 हजार, 4008 को द्वितीय किस्त के रूप में 70 हजार, 79 को तृतीय किस्त के रूप में 10 हजार की धनराशि दी गई।
कलेक्ट्रेट स्थित जिला सूचना विज्ञान केंद्र में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लोगों को सुनाया गया।
सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों के हितों को लेकर गंभीर है। उन्हें आवास जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए धनराशि भेज रही है। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि आवास के बन जाने से ग्रामीणों की बड़ी समस्या दूर होगी। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि आवास के लिए प्राप्त धन का लाभार्थी सदुपयोग करें, कहीं से भी शिथिलता अथवा लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी कुंजबिहारी अग्रवाल, परियोजना निदेशक आरके पाल, डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, सभी बीडीओ व आवास योजना के दर्जन भर लाभार्थी भी मौजूद रहे।
प्रत्येक ब्लॉक से बुलाए गए दो लाभार्थी
सूचना विज्ञान केंद्र में प्रत्येक ब्लॉक से दो-दो लाभार्थियों को बुलाया गया। जिसमें राजाबारी से श्रीमति, गुड़िया देवी, भरवलिया गांव के मंजू, राजू, सेमरा चंद्रौली से विन्दु, मुंशी, इलाहाबास से विन्दु और असलम आदि पहुंचे। पीएम का संबोधन सुनने के बाद गुड़िया देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के बदौलत छत मिली। योजना का लाभ पाकर अच्छा लगा। लाभार्थियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सबके हित की बात करते हैं। उनके नेतृत्व में देश विकास की ओर बढ़ रहा है। गांव- गरीब का उत्थान हो रहा है।