फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pledge to make the earth green by planting trees

Maharajganj News: पौधारोपण कर धरा को हराभरा बनाने का संकल्प

Thu, 06 Jun 2024 04:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 06 Jun 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Pledge to make the earth green by planting trees
महराजगंज। जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जगह-जगह पौधरोपण किया गया। धरा को हरा भरा बनाने के लिए संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के हर व्यक्ति को पौधे लगाने चाहिए।
विज्ञापन

शहर में 22वीं वाहिनी परिसर में कमांडेंट शंकर सिंह कमांडेंट एवं डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य, वन अधिकारी, रेंजर अनुराग आनंद ने पौधरोपण किया। वाहिनी मुख्यालय एवं समस्त समवाय/सीमा चौकी में कुल 1500 पौधे लगाए गए। चेहरी आईटीएम आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्थान में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस मौके पर संस्थान के छात्र छात्राओं ने भी पौध रोपण कर के उसके संरक्षण का संकल्प लिया। प्राचार्य हरनारायण डे, डाॅ. करीम, डाॅ. अंबिका, डाॅ. वर्षा, डाॅ. हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विकास खंड पनियरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनपुरवा, कंपोजिट के नवाचारी शिक्षक वरेश कुमार के निर्देशन में को प्रभात फेरी निकाली गई व मातृशक्ति के हाथों पौधरोपण कराया गया। प्रभात फेरी को रतनपुरवा ग्राम पंचायत की एएनएम आशा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक प्रतिनिधि के अनुसार, दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार एनसीसी के कैडेट्स ने 100 से अधिक पौधरोपण किया। लेफ्टिनेंट शेषनाथ ने कहा कि आज हमारी धरती को वृक्षों की बहुत आवश्यकता है।
नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नौतनवा ने दोमुहान घाट पर पौधरोपण कर लोगों से पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं रखने का अपील की। सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार, सभासद प्रतिनिधि विजय कुमार कन्नौजिया के नेतृत्व में 22 वीं वाहिनी सोनौली के एसएसबी इंस्पेक्टर जयंता घोष व जवानों ने शास्त्रीनगर के कंपोजिट विद्यालय में पौधा लगाया।

खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति नौतनवा के अंतर्गत ग्राम पंचायत छपवा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जगदीश प्रसाद धाबाई, कमांडेंट, 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, के नेतृत्व में सीमा चौकी सोनपिपरीघाट के परिसर में व वाहिनी की सभी समवाय/सीमा चौकियों के कार्यक्षेत्र में पौधारोपण किया गया।

सिंदुरिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा लेदवा में बाल संसद के द्वारा पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चित्रण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। चित्रकारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया।

परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तरी चौक रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह के नेतृत्व में घोड़हवा चौंकी पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत लुठहवा, घोड़हवा, महरी के लोगों को आम, जामुन आदि पौधा दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि एक वृक्ष 10 पुत्र के समान होते हैं।


पेड़-पौधों की शक्ल में निकाली झांकी
निचलौल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को भारत नेपाल सरहद से सटे गांव बैठवलिया में ग्रीन इंडिया स्माइल ग्रुप के तत्वावधान में वन विभाग और एसएसबी की संयुक्त टीम ने पेड़-पौधों की शक्ल में झांकी निकली। झांकी में छह साल के बच्चे से लेकर 60 साल के वृद्ध पेड़-पौधे के रूप में प्रदूषण से हमें बचाओ-हमें बचाओ के गुहार लगा रहे थे। जागरूकता रैली में निकली झांकी बैठवलिया पंचायत भवन से शुरू होकर मिश्रवलिया गांव स्थित दुर्गा मंदिर पर पहुंची। जहां पर वन कर्मियों और एसएसबी के साथ ही ग्रीन इंडिया स्माइल ग्रुप के सदस्यों की ओर से पौधारोपण किया गया। निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण इतना प्रदूषित हो गया है कि पेड़-पौधों को भी अपनी रक्षा के लिए गुहार लगानी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed