{"_id":"64ecf36c124b04c9f4066984","slug":"please-save-me-sirwife-will-get-murdered-by-meeting-with-lover-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-4740-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: साहब बचा लीजिए...प्रेमी के साथ मिल पत्नी करा देगी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: साहब बचा लीजिए...प्रेमी के साथ मिल पत्नी करा देगी हत्या
विज्ञापन
निचलौल थाना क्षेत्र में घर में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली थी पत्नी, पति ने विरोध किया तो आक्रोशित हो उठी, पति की पिटाई भी की
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/निचलौल। निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला अपने प्रेमी सफाई कर्मी के साथ घर के अंदर आपत्तिजनक हालत में थी। इसी बीच उसका पति पहुंच गया। पति घर के अंदर कमरे में आपत्तिजनक हालात में देखकर सन्न गया। पत्नी के इस कारनामे का पति ने विरोध किया तो प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने उसकी पिटाई कर दी। पति को जान से मरवाने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। इस मामले में पीड़ित पति ने पुलिस से शिकायत कर कहा है कि साहब बचा लीजिए...पत्नी प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या करा देगी।
पीड़ित ने पुलिस से बताया कि पत्नी का प्रेम संबंध बगल के गांव के रहने वाले एक सफाई कर्मी से है। सफाई कर्मी कई दिनों से घर आकर पत्नी के साथ रहता था। पत्नी और उसके प्रेमी को रंगे हाथ पकड़कर विरोध किया तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पिटाई कर दी। इतना ही पत्नी प्रेमी के साथ मिलकर जान से मरवाने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। ऐसे में वह पत्नी और उसके प्रेमी की धमकी से डरा हुआ है। निचलौल थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पत्नी की नौकरी लगवाने में सफाई कर्मी ने की थी मदद
पीड़ित पति का कहना है कि करीब 12 वर्ष पहले सहायिका की भर्ती निकली थी। इसी बीच बगल गांव के रहने वाले एक सफाई कर्मी से उसका संपर्क हो गया। उस दौरान सफाई कर्मी का विभाग के कार्यालय में कर्मचारियों से जान पहचान थी। पत्नी को सहायिका के पद पर नौकरी लगवाने के लिए सफाई कर्मी को 40 हजार रुपये दिए थे। पत्नी की नौकरी तो लग गई, लेकिन सफाई कर्मी ने पत्नी का पीछा नहीं छोड़ा। सफाई कर्मी दो वर्षों तक घर आता जाता रहा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रेमी के साथ भागी दो बच्चों की मां
केस नंबर एक
एक जून को निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां पर प्यार का इस कदर परवान चढ़ा कि बहुओं और पति के सामने प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामले में महिला का पति जब युवक के परिजनों से उलाहना देने पहुंचा तो युवक के मनबढ़ परिजनों ने आक्रोशित होकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसके बाद पीड़ित पति ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
आपत्तिजनक हालत में कमरे में मिली थी विवाहिता
केस नंबर दो
28 अप्रैल को निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल बॉर्डर के निकट एक गांव में आधी रात को एक नवविवाहिता मायके के रहने वाले प्रेमी के साथ कमरे में मिली थी। उसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी डायल 112 पुलिस को दी थी। यह भी मामला थाने तक पहुंचा था।
-- -- -- -- -- -- -- -
प्रेमी के साथ रहने की जिद पर पड़ी थी महिला
केस नंबर तीन
तीन जनवरी को निचलौल शहर के मुहल्ले की महिला दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। वहीं महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने दोनों बच्चे सहित महिला और उसके प्रेमी को महराजगंज से खोज निकाला। उसके बाद थाने लाई। जहां महिला बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।