फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Playing with tea leaves...your liver will fail

Maharajganj News: चायपत्ती में खेल..लिवर हो जाएगा फेल

Sat, 12 Apr 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 12 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Playing with tea leaves...your liver will fail
नगर में ​स्थित दुकानों पर डब्बे में रख कर बेचा जा रहा खुला चायपत्ती।
महराजगंज। अगर आप भी खुली चायपत्ती से चाय बना रहे हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि गोरखपुर मंडी से बड़ी मात्रा में मिलावटी चायपत्ती महराजगंज पहुंच रही है।
विज्ञापन

लाल रंग के केमिकल से सनी ये चायपत्ती आपका लिवर ही नहीं, मल्टी आर्गन भी फेल कर सकती है। मिलावट का कारोबार लाखों में चल रहा है। महराजगंज शहर के एक दुकानदार के मुताबिक, अधिकतर थोक कारोबारी गोरखपुर से ही सामान मंगवाते हैं।
विज्ञापन

मिलावट करने वाले ही खुली चायपत्ती की डिलीवरी करते हैं और सप्ताह व 15 दिन में रुपये वसूल लेते हैं। इसमें बड़े दुकानों, होटलों से भी इनकी सेटिंग होती है, जहां चमक-धमक के आगे कोई देखने नहीं जाता है कि काैन सी चायपत्ती का इस्तेमाल हो रहा है। शहर में सादे पैकिंग वाली चायपत्ती सस्ते में मिल जाएगी। छोटी-छोटी चाय की दुकानों पर बेची जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रांडेड चायपत्ती का 250 ग्राम का पैकेट 130-160 रुपये में मिलता है। सस्ती चायपत्ती 120 से 140 रुपये में एक किलो मिल जाती है। मिलावटी चायपत्ती के इस्तेमाल से चाय गाढ़ी हो जाती है और उसका रंग बदल जाता है। इससे लगता है कि चाय अच्छी तरह पक गई है।

यदि तीन लीटर पानी में ब्रांडेड चाय पत्ती 30 से 50 ग्राम प्रयोग होती है तो यह चाय महज एक चम्मच ही काफी है। एक चाय की दुकान पर काम करने वाले कर्मी ने बताया कि खुली चायपत्ती सस्ती मिलती है। उसका रंग भी ग्राहकों को खूब पसंद आता है। चायपत्ती के ही कमाल से गाढ़ी एवं चटख रंग की कड़क चाय मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed