फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Players showed strength in sub-junior boys and girls

Maharajganj News: सब जूनियर बालक व बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Mon, 04 Sep 2023 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Players showed strength in sub-junior boys and girls
सब जूनियर बालक व बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
- प्रतियोगिता में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम में रविवार को महराजगंज जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से ताइक्वांडो प्रतियोगिता कराई गई। विभिन्न वर्गों में हुई इस प्रतियाेगिता में कुल 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सब जूनियर वर्ग के बालक व बालिकाओं व कैडेट वर्ग की बालिकाओं ने अपना दम खम दिखाया। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया।
महराजगंज जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा ने बताया कि सब जूनियर बालिका वर्ग में अलग-अलग भार वर्ग में पूर्वी अग्रवाल, मिठी मद्धेशिया, पार्थवी अग्रवाल, नीलू पांडेय, अंजली चौधरी, खुशी पांडेय, नीतू यादव, मुस्कान यादव व सृष्टि शुक्ला ने स्वर्ण जीता। सांची अग्रवाल, मायरा शर्मा,अनुष्का केसरी, गौरी जायसवाल, जोया अफरोज, शान्वी चौरसिया व जागृति सिंह ने रजत पदक व काव्या भारती, अनुराधा भारती, शिरीन, इशानी पाठक, अर्चिता पांडेय, सांवी पाठक, सिद्धी कन्नौजिया, रुद्रमा गुप्ता ने कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग में अंश वर्मा, आयुष भारती, वीर पांडेय, उत्कर्ष, रुद्रपताप पांडेय, कीर्तिवर्धन राव, आशुतोष कुमार, अंश प्रजापति, प्रशांत व सलमान ने स्वर्ण पदक जीता। मोहम्मद फैज, नैवेद्या, अवनीश, मयंक, सन्नी, अभय यादव, अजय, धैर्य प्रताप, राजेंद्र सिंह व कृष्णा चौहान ने रजत पदक एवं रवि कुमार, सौरभ सिंह, अंकित, सक्षम, सिंहानिया, अंशिक प्रजापति, राज, आशुतोष, वसीम रजा, सिद्धांत, अदम्य, हयात, साहिल, शिवांश व सृजन ने कांस्य पदक जीता।खिलाडियों को पदक प्रदान करते हुए प्रबंधक दशरथ गुप्ता ने कहा कि ताइक्वांडो खेल आत्मरक्षा व मनोरंजन दोनों दृष्टि से कारगर है। विवेक गुप्ता आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान आदित्य जायसवाल, कुंदन राय, राहुल राय, महेश राजभर, साहेब सिंह सेठ्ठी, रिजवान अहमद समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कैडेट बालिका वर्ग में इन्होंने दिखाया बेहतर खेल
कैडेट बालिका वर्ग में प्रतिभा शर्मा, अनोखी चौहान, प्रांजल यादव, कविता, ममता कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता। एंद्री आनंद गुप्ता, मनस्वी जायसवाल, आस्था, संजना वर्मा व दिव्यांशिका ने रजत पदक एवं अनन्या यादव, अंशिका पटेल,आकृति जायसवाल, अंकिता,प्राची, इंद्रानी व तन्नु ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed