फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   plantetion

स्कूलों में लगाए जाएंगे 63 हजार पौधे

Fri, 26 Jul 2019 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
plantetion
स्कूलों में लगाए जाएंगे 63 हजार पौधे
विज्ञापन

प्रत्येक परिषदीय विद्यालय को लगाने होंगे 30 पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालय परिसरों में हरियाली को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय के जिम्मेदारों को विभिन्न प्रजाति के कुल 30 पौधे लगवाने होंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में कुल 63,172 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत जिले के 2,127 परिषदीय विद्यालयों के जिम्मेदारों को पौधरोपण कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश के क्रम में प्रत्येक विद्यालय को औषधीय व फलदार वृक्ष लगाने को कहा गया है। इसके तहत नौतनवां ब्लॉक के विद्यालयों में सर्वाधिक 8,040 पौधे, निचलौल में 6,810, पनियरा में 5,910, घुघली में 5,520 व लक्ष्मीपुर में 5,520, मिठौरा में 5,490, सदर में 5,340, फरेंदा में 4,920, परतावल में 4,800, बृजमनगंज में 4,560, सिसवां में 4,560 तथा धानी में 1,890 पौधे रोपित किए जाने हैं। इसके पीछे विभाग की मंशा है कि औषधीय, फलदार व अन्य पौधे लगवाकर विद्यालयों हरा-भरा रखा जाए। जिससे कोई भी वहां पहुंचे तो उसे सुखद अनुभूति हो। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपने विद्यालयों में 30 पौधे लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

-----------
नौ अगस्त को एक घंटे में जिले में लगेंगे 26 हजार पौधे
महराजगंज। नौ अगस्त को जिले में एक घंटे के अंदर चिह्नित स्थानों पर विभिन्न विभागों की तरफ से कुल 26 हजार पौधे लगाए जाएंगे। प्रत्येक विभाग को एक हजार पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। पौधरोपण के समय का निर्धारण जल्द ही कर दिया जाएगा। शासन ने जिले में 30 लाख पौधों को रोपित करने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ पुष्प कुमार के ने बताया कि विभागों को पौधे उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। मांग के सापेक्ष उन्हें पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पौधरोपण के लिए जिला प्रशासन ने 26 विभागों को लक्ष्य आवंटित किया है। विभाग वैसे तो लक्ष्य पूरा कराने की दिशा में कार्य कर रहे हैं, साथ ही नौ अगस्त को भी एक घंटे में सभी विभागों को न्यूनतम 1000 पौधे लगवाने को कहा गया है। विभागों को जो पौधेे लगवाने की जिम्मेदारी दी गई है उनमें अर्जुन, सहजन, सागौन, जामुन, पीपल, आम, शीशम आदि शामिल हैं। अवशेष लक्ष्य पूरा करने के लिए भी आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed