फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Plantation should be done in Amrit Sarovar and MNREGA parks as per the prescribed theme.

Maharajganj News: अमृत सरोवरों व मनरेगा पार्कों में निर्धारित थीम के अनुसार किए जाए पौधरोपण

Wed, 01 Apr 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Plantation should be done in Amrit Sarovar and MNREGA parks as per the prescribed theme.
पौधरोपण अभियान की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने प्रस्तावित पौधरोपण अभियान की तैयारियों की मंगलवार को ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पौधरोपण को योजनाबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संपादित करने के लिए थीम आधारित दृष्टिकोण अपनाने पर विशेष बल दिया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अमृत सरोवरों, मनरेगा पार्कों, खेल मैदानों एवं ग्रामीण स्टेडियमों में निर्धारित थीम के अनुरूप पौधरोपण किया जाए। उन्होंने सड़कों के दोनों ओर एक ही प्रजाति के पौधों के रोपण के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क किनारे सजावटी प्रजातियों के पौधे लगाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने साइट के लिए थीम का चयन कर, उसके अनुरूप पौधरोपण सुनिश्चित कराए। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में मियावाकी पद्धति के अंतर्गत पौधरोपण के लिए चयनित स्थलों को समय से तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण को आय सृजन एवं व्यावसायिक दृष्टि से जोड़ने पर बल देते हुए निर्देशित किया कि फलदार एवं आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाए तथा व्यक्तिगत पौधरोपण को प्रोत्साहित किया जाए। इसके अतिरिक्त, कार्बन क्रेडिट के माध्यम से आय अर्जन की संभावनाओं के दृष्टिगत वन विभाग को कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित थीम तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed