फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Plan to bring water from canals to farm failed

नहरों से खेत तक पानी पहुंचने की योजना नाकाम

Thu, 25 Aug 2022 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Plan to bring water from canals to farm failed
घुघली क्षेत्र में किसानों के लिए आफत बनी सुखी नहर ।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
नहरों से खेत तक पानी पहुंचाने की योजना नाकाम
विज्ञापन

पंपिंगसेट से सिंचाई करने में ज्यादा रकम हो रही खर्च, किसान परेशान
किसानों ने डीएम को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग उठाई
घुघली(महराजगंज)। क्षेत्र से गुजरने वाली नहरों में पानी नहीं आ रहा है। नहरें पूरी तरह से सूखी हुई हैं। पानी नहीं मिलने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही लिहाजा किसान चिंतित हैं। धान की रोपाई के बाद बारिश ठीक से नहीं हुई। पंपिंगसेट के जरिए सिंचाई कर धान की रोपाई हुई थी और अब पर्याप्त बारिश नहीं होने से फसल सूख रही है। नहरों से खेत तक पानी पहुंचाने की योजना इस क्षेत्र
के लिए नाकाम साबित हो रही है। धान की रोपाई के बाद से अब तक किसान नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं।
किसान विनोद पांडेय, रमाकर कृष्ण त्रिपाठी, नगीना चौधरी, रामसूचित यादव, रामनरेश सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष नहर में पानी आने का इंतजार किया जाता है। पानी जब तक आता है, तब तक पंपिंग सेट से सिंचाई कर ली जाती है। घुघली क्षेत्र में कुलाओं को भर कर खेत बना लिया गया है। प्रत्येक वर्ष सफाई के नाम पर लाखों रुपये पानी की तरह बहा दिए जाते हैं।
विज्ञापन

नहर की सफाई कराने में प्रत्येक वर्ष अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। हेड से टेल तक पानी नहरों में नहीं पहुंचने के कारण सिंचाई नहीं हो पाती है। क्षेत्र की ज्यादातर नहरों में पानी नहीं है। इन दिनों में सिंचाई पर ज्यादा रकम खर्च हो जा रहा है। किसान राम ध्यान मल्ल ने बताया कि इस वर्ष बारिश कम होने के कारण सिंचाई में ज्यादा रकम खर्च करना पड़ा। खेती की लागत इस बार बढ़ गई है। इस बार तो पैदावार पर भी असर पड़ेगा। नहरें खेत की सिंचाई कराने में नाकाम हैं। क्षेत्र के किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर में पानी का प्रवाह कम होने के कारण हेड से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जल्दी ही पानी का दबाव बढ़ जाएगा जिससे नहरों में हेड से टेल तक पानी पहुंच जाएगा। समय से नहरों की सफाई करा दी गई थी।
-रूपेश वर्मा, अवर अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed