फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pistol recovered from two youths injured in the accident

Maharajganj News: हादसे में घायल दो युवकों के पास से पिस्टल बरामद

Tue, 28 Feb 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 28 Feb 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Pistol recovered from two youths injured in the accident
पिस्टल को जांच के लिए ले जाते पुलिसकर्मी।
गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग के धानी ढाला पर डिवाइडर से टकरा गए बाइक सवार
विज्ञापन


फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग के धानी ढाला पर सोमवार को डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इसी दौरान उनके पास मौजूद पिस्टल छिटककर गिर गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस, पिस्टल को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
गोरखपुर जिले के पीपीगंज फरदहनी निवासी रघु (30) व योगेंद्र मिश्रा (39) निवासी लालपुर कौड़िया बाइक पर सवार होकर फरेंदा की तरफ आ रहे थे। अभी वे धानी ढाला के करीब पहुंचे थे कि डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच घायल एक युवक के पास से छिटककर पिस्टल नीचे गिरी तो आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन

इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और असलहा को कब्जे में ले लिया। पुलिस दोनों घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गई, जहां पर हालत गंभीर देखते हुए योगेंद्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि घायलों के पास से पिस्टल बरामद हुई है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed