फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pistol put in mouth, case registered against six

Maharajganj News: मुंह में डाला पिस्टल, छह पर केस दर्ज

Sun, 26 Nov 2023 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pistol put in mouth, case registered against six
पनियरा। संतकबीर नगर जिले में एक पार्टी कार्यालय से कुर्सी हटाने व झंड़ा फाड़ने से नाराज युवकों ने महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के नकरटहा में युवक को जमकर मारपीटा। आरोपियों ने पीड़ित के मुंह में पिस्टल डालकर मारे पीटा, रकम भी छिन कर फरार हो गए। मारपीट का यह मामला बीते 14 नवंबर का बताया जा रहा है। मार-पीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक को कुछ लोग मारते-पीटते हुए नजर आ रहे हैं। मामले में छह नामजद व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी पीड़ित के मुंह में पिस्टल डालकर मारे पीटे, रकम भी छिन कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित युवक मनीष निषाद निवासी खैरहवा थाना क्षेत्र मेंहदावल जिला संतकबीरनगर का है। उसने शनिवार को दिए तहरीर में लिखा है कि 14 नवंबर को अपने पिता हरिवंश निषाद के साथ गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के महराजगंज चौरहा से गांगी चौराहा होते हुए अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में कुछ लोगाें ने रोककर कार का शीशा तोड़ दिया और कार से खींचकर बाहर निकालें और कुछ दूर पर ले जाकर मारने पीटने लगे। पिस्टल मुंह में डालकर धमकी देने लगे और जेब में रखा 23 सौ रुपया निकाल लिए।
विज्ञापन

वरिष्ठ उप निरीक्षक शैलेंद्र यादव का कहना है कि मनीष निवासी खैरहवा थाना मेंहदावल जिला संतकबीरनगर की तहरीर पर आरोपी धर्मात्मा निषाद, नीरज, अजय, विमलेश, मुकेश, दुर्गेश निवासी नरकटहा सहित अन्य लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed