{"_id":"687559940331f46d8f0333b9","slug":"pipeline-will-be-laid-before-cc-road-construction-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-154618-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीसी सड़क निर्माण के पहले बिछेगी पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीसी सड़क निर्माण के पहले बिछेगी पाइप लाइन
Tue, 15 Jul 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज की बोर्ड बैठक सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल की अध्यक्षता में हुई। महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।
श्रावण मास को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। एमआरएफ सेंटर को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए नियमानुसार कदम उठाने का निर्देश दिया गया। वार्ड नंबर 14, सुभाष नगर के सभासद अमितेश गुप्ता ने प्रस्ताव रखा कि नगर पालिका परिषद के निष्प्रयोज्य सामानों का मूल्यांकन कराकर उन्हें नीलाम किया जाए।
साथ ही, उनके वार्ड में पार्क और ओपेन जिम के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया। इसके अतिरिक्त, शासन से धनराशि प्राप्त कर या निकाय निधि से एबीसी सेंटर के निर्माण की मांग की गई, जिसे बोर्ड ने स्वीकार किया।
विज्ञापन
बैठक में स्ट्रीट लाइट्स की खरीद को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। 250 स्ट्रीट लाइट्स (45 वॉट) और 250 स्ट्रीट लाइट्स (70 वॉट) खरीदने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। सड़क निर्माण से संबंधित एक अन्य निर्णय में यह तय किया गया कि सीसी सड़क निर्माण से पहले पाइपलाइन का कार्य पूरा किया जाए और सड़क की सुरक्षा के लिए कर्मियों की नियुक्ति की जाए।
इसके अलावा, सभी नगर पालिका की गाड़ियों की नंबरिंग और उनकी बेहतर मॉनिटरिंग की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। सभी वार्डों में शाइन बोर्ड लगाने का प्रस्ताव भी स्वीकार किया गया। नगर पालिका परिषद के सौंदर्यीकरण के लिए ग्रेनाइट पत्थर से गेट निर्माण और विक्टोरिया लाइट्स लगाने का निर्णय लिया गया। चिउरहां के सभासद राणा पटेल ने अपने वार्ड में बारात घर निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिस पर भी सहमति बनी।
बैठक में दीपक, सुराती देवी, ब्रजकिशोर सिंह, जितेंद्र कुमार, गोरखनाथ पासवान, महेंद्र गुप्ता, राजेंद्र गौतम, अजय कुमार गुप्ता, रीनू, अमितेश कुमार, संगीता, राहुल पांडेय मौजूद रहे।