{"_id":"5d77ebb58ebc3e93b24e2b26","slug":"picup-van-rolling-over-16-man-woman-injured-maharajganj-news-gkp3210755188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम को मेले देखने जा रहे 16 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहर्रम को मेले देखने जा रहे 16 लोग घायल
विज्ञापन
धनेवा धनेई के पास दुर्घटना के बाद जिला अस्पताल में फर्स पर लेटे घायल
- फोटो : MAHARAJGANJ
पिकअप अनियंत्रित पलटी, 16 लोग घायल
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के लेदवां गांव से पिकअप में सवार होकर रेहाव में मोहर्रम को जुलूस देखने जा रहे 16 लोग घायल हो गए। उन्हें लोगों की मदद से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। लोगों के मुताबिक पिकअप अंनियंत्रित होकर धनेवा धनेई गांव के पास पलट गया। मामले की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंची।
बताया गया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के लेदवां की रहने वाले मेराज अहमद (16), बक्सीस (15), समीर आलम (14), जुनेद अली (13), रहिसुन निशा (30), सलामत अली (16), अब्दुल मजिद (16), नुरूद्दीन (18), किस्मतून निशा (14), सहिदुन (50), सैफुद्दीन (15), मुस्तफा (19), हैदर (14), मेंहदी हसन (15), नूर अली (13) पिकअप में सवार रेहाव मोहर्रम का मेला देखने जा रहे थे। पिकअप धनेवा धनेई गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग घायलों के बचाव में आए। लोगों की मदद से तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के थोड़ी देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों ने बताया कि पिकअप काफी तेज गति से आ रहे थी। मोड़ से पहले ही अनियंत्रित हो गई जिससे सड़क के किनारे पलट गई। जिला अस्पताल में घायलों का त्वरित इलाज होने में थोड़ी परेशानी हुई। स्ट्रेक्चर नहीं मिलने पर घायलों को जमीन पर लेटा दिया गया। कोतवाल सर्वेश सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।