{"_id":"631ce0477541db3cbd4cae4a","slug":"pickup-stopped-by-firing-wood-recoverd-maharajganj-news-gkp4500684163","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर पिकअप रोका, 14 बोटा सागौन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग कर पिकअप रोका, 14 बोटा सागौन जब्त
विज्ञापन

महराजगंज। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के पकड़ी वन क्षेत्र के लखिमा थरुआ गांव के सिवान में वन सुरक्षा टीम के वनकर्मियों ने सागौन लदे पिकअप को फायरिंग कर रोका और 14 बोटा सागौन बरामद किया। पिकअप चालक व उसमें बैठे व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।
वन सुरक्षा टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कटहरा की तरफ से लखिमा थरुआ की तरफ पिकअप पर लकड़ी लादकर कुछ लोग ले जाने वाले हैं। इस पर टीम के प्रभारी कासिम अली, वनरक्षक हरिराम यादव व वनकर्मी राजेश यादव, अनिल व सुरेंद्र ने लखिमा थरुआ के नहर पुल पर भोर में घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। वनकर्मियों को देख पिकअप चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी व भागने लगा। टीम ने पीछा किया एवं पहिए पर फायरिंग की।
पकड़े जाने के डर से पिकअप में बैठे लोग वाहन छोड़ अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। टीम ने पिकअप में 14 बोटा सागौन बरामद किया एवं लकड़ी लदे पिकअप को रेंज में लाकर खड़ा करा दिया। वाहन की चेसिस व इंजन नंबर के आधार पर उससे जुड़े लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी पुष्प कुमार कांधला ने बताया कि पकड़ी वन क्षेत्र के लखिमा थरुआ के पास से पिकअप समेत 14 बोटा सागौन बरामद किया गया है। मामले में अन्य विंदु की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।