फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pickup overturned in a ditch after crushing two bikes, two injured

Maharajganj News: दो बाइकों को रौंदते हुए पिकअप गड्ढे में पलटी, दो घायल

Fri, 20 Mar 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Pickup overturned in a ditch after crushing two bikes, two injured
सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
विज्ञापन


फरेंदा। धानी मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे अनियंत्रित पिकअप दो बाइक सवारों को रौंदते हुए गड्ढे में पलट गई। घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। नाजुक हालत देखते हुए मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, फरेंदा थाना क्षेत्र के हड़हवा पचरूखी निवासी रामसजन (30) व थाना कैम्पियरगंज के बडुवा निवासी रवि यादव (19) अपनी-अपनी बाइक से फरेंदा की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान फरेंदा की तरफ से तेज गति से जा रही अनियंत्रित पिकअप ने दोनों बाइक सवारों को रौंदते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन

घटना में दोनों बाइक सवारो को गंभीर चोटें आईं और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को चिकित्सक ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया है। बुलेट सवार रवि यादव की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed