फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pickup loaded with goods crossing the border in broad daylight

Maharajganj News: पिकअप लदा सामान दिनदहाड़े हो रहा सरहद पार

Wed, 17 Apr 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 17 Apr 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Pickup loaded with goods crossing the border in broad daylight
-भारत-नेपाल बार्डर पर बेरोकटोक अवैध सामानों की तस्करी का वीडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज/निचलौल। भारत-नेपाल बार्डर से तस्कर बिना रोकटोक सामान ले जा रहे हैं। मंगलवार को बॉर्डर पार करते हुए पिकअप का वीडियो वायरल हुआ है। भारत-नेपाल की खुली सीमा होने के कारण इन क्षेत्रों में शराब से लेकर नशीला पदार्थ, खाद्य सामाग्री, सोना, इलेक्ट्रानिक उपकरणों सहित अन्य सामानों की तस्करी होती है। वही बार्डर पर जिम्मेदारों की मिलीभगत से तस्कर रात में नहीं बल्कि दिनदहाड़े अपने मंसूबों में कामयाब हो जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 27 सेकेंड का वीडियो बार्डर पर तस्करी और जिम्मेदारों की पोल खोल रही है। यह वीडियो लक्ष्मीपुर और शीतलापुर के बीच का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में नेपाली पिकअप अवैध सामान लेकर खुलेआम बार्डर पार कर भारतीय सीमा क्षेत्र में आ जा रही है। इसे देखकर स्पष्ट तौर पर पता चल रहा है, कि इस क्षेत्र में तस्करी का खेल चल रहा है। सोमवार को निचलौल शहर से राजस्व विभाग की टीम ने अवैध सामान लेकर आई एक नेपाली पिकअप को बरामद किया था। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि भारत-नेपाल खुली बार्डर को खुलेआम पार कर नेपाली पिकअप भारतीय सीमा क्षेत्र से सामान उतारकर नेपाल की ओर तेज रफ्तार में जा रही है। अगल-बगल कोई जिम्मेदार नहीं दिख रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन दिनों जिम्मेदारों की लापरवाही का फायदा उठाकर तस्कर नेपाली वाहनों में कास्मेटिक और मक्का लादकर भारतीय सीमा क्षेत्र में पहुंचा रहे है। वही भारतीय सीमा क्षेत्रों से गेंहू, चावल, खाद भेजी जा रही है।
विज्ञापन


इस संबंध में निचलौल कस्टम अधीक्षक रविंद्र तिवारी ने कहा की तस्करी की सूचना मिलने पर सीमावर्ती क्षेत्रों में छापा मारकर कार्रवाई की जाती है। इतना ही नहीं सुरक्षा एजेंसियों के साथ भी मिलकर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed