फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pickup full of devotees overturns in ditch, 18 injured

Maharajganj News: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गड्ढे में पलटी, 18 घायल

Tue, 10 Mar 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Pickup full of devotees overturns in ditch, 18 injured
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बाॅर्डर के करीब झुलनीपुर नहर पटरी मार्ग स्थित अमडी पुल के पास सोमवार को श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गड्ढे में पलट गई। इस दौरान पिकअप सवार 18 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग काफी मशक्कत कर पिकअप से श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने तीन घायलों की हालत बिगड़ती देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा था। हादसे के दौरान मौके लोगों में घंटों तक चीख पुकार मची रही।
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव निपनिया से कुछ लोग एक पिकअप से सवार होकर बिहार स्थित मदनपुर माता मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। पिकअप सवार सभी श्रद्धालु अभी पंचमुखी शिवमंदिर से आगे निचलौल थाना क्षेत्र के झुलनीपुर नहर पटरी मार्ग स्थित अमडी पुल के पास पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। इस दौरान पिकअप सवार नंदलाल (55) जालंधर (56) अभिषेक (4) रानी (40) ओमप्रकाश (65) कैलाशी (50) भुटेली (50) प्रदीप (18) भुआल (20) मीरा (35) चंद्रवती (40) के अलावा सात अन्य सहित कुल 18 लोग घायल हो गए।
इनमें से 11 घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर घायल ओमप्रकाश, भुटेली और प्रदीप की हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अन्य सात घायलों को मामूली चोट लगने के चलते निजी क्लिनिक पर दवा कराकर घर लौट गए। बताया जा रहा है कि हादसे की शिकार हुई पिकअप में करीब 25 लोग सवार थे।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


यातायात नियमों को ठेंगा दिखा रहे लोडर वाहन
लोडर वाहन धड़ल्ले से सवारियां ढो रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदारों की नजर इन पर नहीं पड़ती है। जबकि जिम्मेदार इन पर कार्रवाई का दावा करते हैं। ट्रैक्टर-ट्राॅली, पिकअप समेत अन्य लोडर वाहनों में धड़ल्ले से सवारियों ढोई जा रही हैं। इसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed