फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Physiotherapy is helpful in keeping diseases away without medicine

बगैर दवा बीमारियों को दूर रखने में मददगार है फिजियोथैरेपी

Thu, 08 Sep 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Physiotherapy is helpful in keeping diseases away without medicine
फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. धनंजय मरीज का इलाज करते हुए। - फोटो : MAHARAJGANJ
बगैर दवा बीमारियों को दूर रखने में मददगार है फिजियोथैरेपी
विज्ञापन

विश्व फिजियोथैरेपी दिवस आज : जिंदगी का हिस्सा बनाकर दवा पर निर्भरता कम कर रहे मरीज
महराजगंज। फिजियोथैरेपी को जिंदगी का हिस्सा बनाकर इन दिनों मरीज दवा पर निर्भरता कम कर रहे हैं। मरीजों को इससे लाभ मिल रहा है। फिजियोथैरेपी मुख्य तौर पर चोट और हड्डियों व टिश्यू के दर्द को कम करता है। इस विधि में मरीज को अलग-अलग मुद्रा में व्यायाम कराया जाता है। मरीजों को बिना दवा खाए ही दर्द से आराम मिल जाता है। फिजियोथैरेपिस्ट लोगों को बेहतर शारीरिक कार्य के माध्यम से अपने दैनिक जीवन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
विश्व फिजियोथैरेपी दिवस आठ सितंबर को है। फिजियोथैरेपी से ठीक होने वाले मरीजों के लिए यह खास दिन है। इससे जुड़े चिकित्सक विश्व फिजियोथैरेपी दिवस को विशेष रूप से मनाते हुए मरीजों को सेहतमंद रहने के लिए जागरूक भी करते हैं। घुटने, कमर, जोड़ों आदि में दर्द से पीड़ित करीब 20 से 25 मरीज प्रत्येक दिन जिला अस्पताल में पहुंचते हैं। वहीं, केएमसी डिजिटल अस्पताल में एक दिन में करीब 100 से अधिक पहुंचते हैं। इनको फिजियोथैरेपी विभाग में इलाज की सुविधा मिलती है। मरीजों को विशेषज्ञों की निगरानी में व्यायाम कराया जाता है जिससे उनको आराम मिलता है। फिजियोथैरेपिस्ट बताते हैं कि आज की जीवनशैली में हम लंबे समय तक अपनी शारीरिक प्रणालियों का सही ढंग से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं और जब शरीर की सहनशीलता नहीं रहती है तो व्यक्ति तरह-तरह की बीमारियों व दर्द की चपेट में आ जाता है।
विज्ञापन

-------
केस नंबर एक : चौक बाजार के रहने विश्वंभर ने बताया कि झूले से गिर गया जिससे गर्दन में दर्द तेज होने लगा। फिजियोथेरेपी कराने से आराम मिल रहा है। घर पर भी चिकित्सक द्वारा बताई विधि से व्यायाम कर लेता हूं। अब तो दवा खाना भी बंद हो गया है। इससे काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
केस नंबर दो : मुजहना की सुमन देवी ने बताया कि तीन साल पहले बेटी अनन्या को पैर में दर्द होने शुरू हुआ था, तो दवा चल रही थी, इस बीच फिजियोथैरेपी कराने का सुझाव एक व्यक्ति ने किया। छह माह से फिजियोथैरेपी कराने से दर्द में आराम मिल गया है। अब दवा नहीं लेनी पड़ रही है।
-----
केस नंबर तीन : पनियरा कस्बे की रहने वाली गुड़िया जायसवाल ने बताया कि एक साल से पैर में झुनुझुनाहट हो रही थी। दवा लेनी पड़ती थी। लेकिन, फिजियोथैरेपी कराने से काफी फायदा हो रहा है। बहुत ज्यादा असहनीय दर्द होने ही दवा लेने की जरूरत पड़ती है।

-------
फिजियोथैरेपी में तुरंत इलाज संभव नहीं होता। मरीज को धैर्य रखते हुए नियम के अनुसार व्यायाम करने और जीवनशैली में बदलाव लाने से न सिर्फ दीर्घकालिक लाभ होता है, बल्कि व्यायाम भी उसकी जीवनशैली का नियमित हिस्सा बन जाता है। ये दोनों चीजें दवा रहित जीवन व बीमारियों को दूर रखने में मददगार होती हैं।
डॉ. धनंजय कुशवाहा, वरिष्ठ फिजयोथैरेपिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed