फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Photo of young man with weapon circulated on social media

Maharajganj News: असलहे के साथ युवक की फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित

Tue, 12 Dec 2023 07:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 12 Dec 2023 07:38 PM IST
विज्ञापन
Photo of young man with weapon circulated on social media
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी के एक युवक का असलहे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फोटो में असलहा ताने युवक खड़ा है और उसके पीछे एक बोलेरो खड़ी है। युवाओं में अवैध हथियारों के साथ फेसबुक व व्हाट्सएप पर वीडियो और फोटो पोस्ट करने का शौक बन गया है। ऐसे ही अवैध हथियार के साथ एक युवक का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि लोगों पर रौब झाड़ने के लिए आरोपी सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट करता है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। यदि ऐसे पोस्ट सोशल मीडिया पर डाले गए हैं तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed