फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   PHC Sukrauli will not be shifted; services will be provided within the same premises.

Maharajganj News: पीएचसी सुकरौली को नहीं किया जाएगा शिफ्ट, परिसर में ही मिलेंगी सेवाएं

Mon, 05 Oct 2026 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
PHC Sukrauli will not be shifted; services will be provided within the same premises.
सिर पर खतरा, सामने मरीजों की जिम्मेदारी, जर्जर परिसर में सीमित संसाधनों से सेवा दे रहे डॉक्टर
विज्ञापन

सुकरौली। कस्बे के जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को कहीं और शिफ्ट होने की चर्चा पर विराम लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पीएचसी को कहीं बाहर स्थानांतरित करने की व्यवस्था नहीं है। अस्पताल की सेवाएं इसी परिसर में जारी रहेंगी। भवन के ध्वस्तीकरण और नए भवन के निर्माण तक जरूरत के अनुसार परिसर में ही वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।



दरअसल, पीएचसी भवन काफी समय से जर्जर हालत में है। पूर्व में निरीक्षण के दौरान भवन को खतरनाक बताते हुए विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई थी। ओपीडी कक्ष की छत का हिस्सा भी टूटकर गिर चुका है। बरसात के दौरान छत से पानी टपकने और भवन के हिस्सों के टूट कर गिरने का खतरा बना रहता है। विभाग की ओर से जर्जर होने की नोटिस भी चस्पा कर दी गई है। इसके बावजूद चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी जोखिम के बीच मरीजों को अपने जर्जर आवास में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

फिलहाल चिकित्सक आवास में ओपीडी संचालित की जा रही है। विभागीय स्तर पर भवन के ध्वस्तीकरण और नए निर्माण की प्रक्रिया के लिए कार्रवाई चल रही है। इसमें रिपोर्ट, स्वीकृति, धनराशि और निर्माण की प्रक्रिया पूरी होने में समय लग सकता है। तब तक अस्पताल परिसर के आसपास उपलब्ध किसी विभागीय भवन अथवा अन्य सुरक्षित स्थान पर आवश्यक सेवाएं संचालित की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएचसी देवतहा के प्रभारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि पीएचसी की व्यवस्था परिसर में ही संचालित की जानी है। विभागीय स्तर से जो निर्देश प्राप्त होंगे, उनका पालन किया जाएगा। अस्पताल को कहीं अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की कोई व्यवस्था नहीं है। पीएचसी पर दो पुरुष और एक महिला चिकित्सक की ओपीडी नियमित चल रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभागीय टीम लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed