फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Petitions related to National Highway were heard

Maharajganj News: राष्ट्रीय राजमार्ग संबंधित याचिकाओं की हुई सुनवाई

Wed, 02 Apr 2025 09:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 02 Apr 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
Petitions related to National Highway were heard
महराजगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित विभिन्न याचिकाओं पर हाईकोर्ट के आदेशानुसार बुधवार को अपर जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में बैठक हुई। भूमि अध्याप्ति अधिकारी नंद प्रकाश मौर्य ने बताया कि उच्च न्यायालय, प्रयागराज के आदेश पर निर्धारित तिथि पर बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से संबंधित कई रिट याचिकाओं पर सुनवाई की गई। इसमें मुख्य रूप से भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण और मकान ध्वस्त किए जाने से जुड़ा विवाद शामिल था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभिन्न याचिकाओं की समीक्षा की गई। इसमें प्रमुख रूप से साजिदा बनाम राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, अशोक कुमार गुप्ता व 12 अन्य बनाम राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, मसीउद्दीन व अन्य बनाम राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, रामबरन व अन्य बनाम राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और कांति देवी बनाम राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण जैसी महत्वपूर्ण याचिकाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन याचिकाओं पर की गई सुनवाई की संपूर्ण रिपोर्ट तैयार की गई है और इसे जल्द ही उच्च न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रभावित लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उचित प्रक्रिया अपनाई जा रही है, ताकि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि बैठक में शामिल अधिवक्ताओं और अधिकारियों ने अपने सुझाव दिए और प्रभावित पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम फरेंदा मुकेश कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक राकेश चंद्रा, एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन, राजस्व कर्मी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed