फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Personnel should carefully process the counting of votes

Maharajganj News: सावधानी पूर्वक मतगणना की प्रक्रिया कराएं कार्मिक

Wed, 10 May 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 10 May 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Personnel should carefully process the counting of votes
आईटीएम चेहरी में निकाय चुनाव के गणना को लेकर प्रशिक्षण को संबोधित करते डीएम सत्येंद्र कुमार।संव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। मतगणना पूरी चुनाव प्रक्रिया का आखिरी व सर्वाधिक संवेदनशील चरण है। सभी कार्मिक मतगणना प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से लें और मतगणना को बेहद सावधानीपूर्वक संपन्न कराने में योगदान दें। मतगणना के दौरान प्रत्याशी व उनके अभिकर्ता कभी-कभी दवाब में उत्तेजित हो जाते हैं, इसलिए कार्मिक अपना धैर्य बनाए रखें। वे किसी दबाव में ना आएं।
ये बातें जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को चेहरी स्थित आईटीएम में मतगणना के प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान एक-एक मत महत्वपूर्ण होता है और कोई भी मतगणना कार्मिक किसी मतपत्र को स्वयं निरस्त न करके, इसका निर्णय संबंधित निर्वाचन अधिकारी पर छोड़ दें। उन्होंने कहा कि मतगणना में विलंब न हो, इसका सभी लोग विशेष ध्यान रखें। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने कहा कि मतगणना के दौरान निष्पक्ष होने के साथ-साथ निष्पक्ष दिखना भी जरूरी है। मतगणना के दौरान निर्धारित प्रक्रिया व नियमों का पालन सभी मतदान कार्मिक करें। आईटीएम चेहरी में कुल 870 मतगणनाकार्मिकों का प्रशिक्षण दो पालियों में कराया गया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय, बीएसए आशीष कुमार सिंह, डीपीआरओ यावर अब्बास एवं सभी मतदान कार्मिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

...
अनुपस्थित 16 कार्मिकों का वेतन रोका
प्रभारी अधिकारी कार्मिक संतोष कुमार राय ने मतगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे कुल 16 कार्मिकों का मई माह का वेतन रोकने का निर्देश कार्यालयाध्यक्षों को दिया है। अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों में विनय कुमार, सुधीर कुमार, श्यामराज, अमर सिंह, विवेक श्रीवास्तव, बालकेश उपाध्याय, आशीष वर्मा, अजय कुमार, विक्रम कुमार, अमरजीत पटेल, अभिषेक श्रीवास्तव, मनीष उपाध्याय, यशपाल राय, अनिल भारती, दिनेशचंद्र व अजीत जायसवाल का नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed