फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People suffering from heat, mercury started rising

Maharajganj News: गर्मी से बेहाल हुए लोग, बढ़ने लगा पारा

Sun, 11 Jun 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 11 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
People suffering from heat, mercury started rising
घर से बाहर निकलते ही गर्म हवा झुलस जा रहे हैं लोगों के चेहरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गर्मी बढ़ने से लोग परेशान हैं। तापमान में रोज इजाफा हो रहा है। भीषण गर्मी व उमस से लोग पसीने से तर बतर हो रहे हैं। घर से बाहर निकलते ही गर्म हवा लोगों के चेहरे झुलसा रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग चेहरे को ढक कर बाहर निकल रहे हैं।
बारिश होने के कारण मई में सूर्य देव का तेज कुछ कम रहा, लेकिन जून आते ही तेज धूप से लोग परेशान हैं। बिना पंखे-कूलर के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। शनिवार को अधिकतम पारा 43 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अभी बारिश होने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

...
डॉक्टर की सलाह, खूब पीएं पानी
गर्मी में शरीर में पानी की कमी होने से पेट से जुड़ी बीमारियां जन्म ले रही हैं। जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी, पीएचसी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में डॉक्टरों ने लोगों को खूब पानी पीने की सलाह दी है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 800 से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। बाल रोग विशेषज्ञ व फिजिशियन के कक्ष में भीड़ अधिक है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन मिश्रा ने बताया कि डायरिया व तेज बुखार से बच्चे पीड़ित हो रहे हैं। इस समय 15 से 20 मरीजों इसके आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बारिश के इंतजार में आसमान देख रहे किसान
खरीफ की बुआई के लिए खेत तैयार है। अधिकतर किसानों ने बेहन डाल दिए हैं। बस मानसून आने का इंतजार है। बारिश के इंतजार में आसमान की तरफ टकटकी लगाए किसान बैठे हैं। घुघली क्षेत्र के हरखा गांव के गंगा प्रसाद ने बताया कि गर्मी से जानवर प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकने के लिए मजबूर हैं। अधिकतर ताल-पोखरों में पानी नहीं है। धान की खेती के लिए अब बारिश की जरूरत है। अगर बारिश हो जाती तो किसानों को बेहन की रोपाई शुरू करने में आसानी हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed