फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People should be benefited by providing information about welfare schemes.

Maharajganj News: कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को किया जाए लाभान्वित

Mon, 23 Feb 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
People should be benefited by providing information about welfare schemes.
कलक्ट्रेट परिसर में लगे मेगा ​​शिविर का निरीक्षण करते जिला जज व डीएम । 
महराजगंज। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुमोदन से कलक्ट्रेट परिसर में रविवार को वृहद विधिक सेवा एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुए शिविर का जनपद न्यायाधीश अरविंद मलिक तथा जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शिविर के माध्यम से प्री-कैंप एवं मेगा कैंप में कुल 21,419 पात्र व्यक्तियों की पहचान की गई। इनमें से 19,337 लाभार्थियों को विभिन्न विधिक सहायता सेवाएं, निःशुल्क परामर्श तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर के उद्घाटन के बाद दोनों अधिकारियों ने न्यायिक अधिकारियों के साथ सभी विभागीय स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर तत्काल लाभान्वित किया जाए। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक निशुल्क विधिक सहायता, परामर्श तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था।
विज्ञापन

शिविर के सुचारू रुप से संचालन के लिए जनपद न्यायाधीश ने पांच सदस्यीय न्यायिक समिति गठित की गई थी। समिति में अध्यक्ष के रूप में पीसी कुशवाहा विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो न्यायालय, सदस्यों में मुकेश कुमार यादव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देवेंद्र प्रताप सिंह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, दीपक कुमार सिंह अपर सिविल जज तथा आसिफ नवाज खान सिविल जज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की ओर से प्रशासनिक पक्ष की पांच नोडल अधिकारियों की समिति बनाई गई। समिति में डॉ. प्रशांत कुमार अपर जिलाधिकारी, रामदरश चौधरी परियोजना निदेशक, जिला ग्राम विकास अभिकरण, भोलानाथ कन्नौजिया जिला विकास अधिकारी तथा सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक शामिल रहे। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजनों, भूतपूर्व सैनिकों तथा तीन लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार नागर से संपर्क करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed