फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People reach Nepal with more luggage than carrying capacity, challan is deducted

Maharajganj News: भार क्षमता से ज्यादा सामान लेकर पहुंचते हैं नेपाल, कट जाता है चालान

Wed, 07 Feb 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 07 Feb 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
People reach Nepal with more luggage than carrying capacity, challan is deducted
महराजगंज। ट्रकों की भार क्षमता का मानक नेपाल में अलग होने के कारण चालकों की समस्या बढ़ गई है। भारतीय क्षेत्र से नेपाल में प्रवेश करते ही ट्रक का ओवरलोडिंग में चालान हो जाता है। चालान से बचने के लिए चालकों को नेपाल की भार क्षमता के अनुसार ही सामान लेकर जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नेपाल में प्रवेश करने पर यातायात पुलिस बेलहिया प्रति भारतीय ट्रक से 1500 जुर्माना वसूल करती है। यह समस्या इन दिनों बढ़ गई है। इससे भारतीय ट्रक चालक नेपाल जाने से कतराने लगे हैं। नेपाल के रूपनदेही जिले के भंसार कार्यालय के बाहर बाईपास काठमांडों मार्ग पर रूपनदेही जिले की ट्रैफिक पुलिस ने भारतीय मालवाहक ट्रकों को ओवरलोड बताकर चालान कर देती है। जबकि भारतीय ट्रांसपोर्टर और चालकों का कहना है कि अंडर लोड सामान ही भेजा जा रहा है। इस पेंच में रोजाना 100 से अधिक भारतीय मालवाहक ट्रकों का चालान कट रहा है। इससे भारत व नेपाल के व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed