फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People posing as traders during the day and crossing the border with animals in the dark of night.

Maharajganj News: दिन में व्यापारी बनकर खरीदारी, रात के अंधेरे में पशुओं को कर रहे बॉर्डर पार

Fri, 13 Mar 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
People posing as traders during the day and crossing the border with animals in the dark of night.
भारतीय सीमा क्षेत्र से कम दाम में खरीद पशुओं को नेपाल में दोगुने दाम में बेचते हैं तस्कर
विज्ञापन

नेपाल के जमुनियां मंडी से पशुओं को ट्रक पर लोडकर काठमांडू समेत पहाड़ी इलाकों में भेजते हैं तस्कर

ठूठीबारी। इन दिनों ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में पशु तस्कर सक्रिय हो गए हैं। तस्कर दिन के उजाले में भारतीय सीमा क्षेत्र बॉर्डर के समीप गांवों से पशुओं की खरीदारी करते हैं। जैसे ही शाम होती है पशुओं को बाॅर्डर पार नेपाल भेज दिया जाता है। सूत्रों के अनुसार, तस्कर पशुओं को नेपाल में दोगुना दाम में बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, तस्कर भारतीय सीमा क्षेत्र से पशुओं को आठ से 10 हजार रुपये में खरीदकर बाॅर्डर पार नेपाल नवलपरासी जिले के जमुनिया मंडी में दोगुने दाम पर बेच देते हैं। यहां पशुओं को काटकर होटलों एवं दुकानदारों को बेच दिया जाता है। इसके अलावा स्वस्थ पशुओं को ट्रकों से लोडकर काठमांडो, पोखरा, दांग जिले समेत पहाड़ी इलाकों में भेज दिया जाता है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात दो पशु तस्कर कुछ मवेशियों को लेकर नेपाल जा रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो तस्कर पशुओं को छोड़कर भाग गए। पुलिस उनकी बाइक कब्जे में लेकर थाने चली गई। कुछ देर बाद तस्कर पहुंचे और मवेशियों को आराम से लेकर नेपाल चले गए। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस ने बाइक सीज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु तस्करों के लिए बना सेफ जोन
रेगहियां, सितलापुर, डिगही, जमुई कला, गडौरा, कटखोर, सडकहवां, ठूठीबारी, लक्ष्मीपुर खुर्द गांव क्षेत्र पशु तस्करों के लिए सेफ जोन बना हुआ है। बताया जाता है कि इन प्रमुख गांवों के तस्कर बाहर पिकअप से पशुओं को मंगाते हैं और रात के अंधेरे में नेपाल भेज देते हैं। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर ने बताया कि चंदन नदी पुल के समीप पेट्रोल पंप के ठीक सामने पशुओं को ले जाने की घटना के बाद एक बाइक बरामद हुआ था। उसे सीज कर दिया गया है। आरोपियों के बारे में पता किया जा रहा है।

20 जनवरी को भी बरामद किए गए थे गोवंश

20 जनवरी की भोर में बरगदवां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला था की ठूठीबारी के तरफ से एक सफेद पिकअप में गोवंशीय पशुओं को वध हेतु ले जाया जा रहा है। जिस पर पुलिस टीम खैराटी चौराहे के पास घेराबंदी कर लिया यह देख पिकअप चालक तेज रफ्तार में भगाना शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर ग्राम सेमरहना के पास चकरोड पर पिकअप पलट गई। अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर पशु तस्कर फरार हो गए। वाहन की तलाशी लेने पर चार गाय और 4 बछड़े अत्यंत क्रूरता से बंधे मिले थे। पशु चिकित्साधिकारी ने दिलीप सिंह पशुओं का परीक्षण के बाद 3 गायों और एक बछड़े को मृत घोषित कर दिया। शेष 4 पशुओं को सुरक्षित मधवलियां गोसदन भिजवा दिया।
वर्जन

तस्करी रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। किसी भी हाल में तस्करी नहीं होने दी जाएगी।



- बसंत सिंह, सीओ, निचलौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed