{"_id":"60b919068ebc3e00d551ec7f","slug":"people-of-minority-community-came-forward-for-vaccination-maharajganj-news-gkp3967924107","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के लिए आगे आए अल्पसंख्यक समुदाय के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के लिए आगे आए अल्पसंख्यक समुदाय के लोग
विज्ञापन
महराजगंज। कोरोना रोधी टीका लगवाने के लिए जागरूक करने का क्रम तेज है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने के प्रेरित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने टीका लगवाया। साथ ही समाज के अन्य लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। जिले में 3000 लक्ष्य के सापेक्ष 2079 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया।
एसएसबी 22 वीं वाहिनी कैंप चिऊरहां में संदीक्षा सदस्यों को टीका लगाया गया। 22 वीं वाहिनी की संदीक्षा अध्यक्ष आशा सिंह के नेतृत्व में वाहिनी की 43 संदीक्षा सदस्यों को कोरोना रोधी टीका लगा। आशा सिंह ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। कमांडेंट मनोज सिंह ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल के कार्मिक प्रथम कतार सेवक के तौर पर कार्य कर रहे हैं, ऐसे में उनके परिवारजनों को भी कोविड-19 का टीकाकरण जरूरी है।
जिला संयुक्त चिकित्सालय में मोहम्मद मोइनुद्दीन कादरी, हाजी सैफुददोजा, हाजी मोहम्मद असलम खां ने कोरोना रोधी टीका लगवाया। मौलाना मोहम्मद मोईनुद्दीन कादरी ने कोविड महामारी से बचाव के लिए सभी लोगों को टीका लगवाने की अपील की। अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें।
विज्ञापन
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। जिले की सभी सीएचसी पर टीका लगाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को 2079 लोगों टीका लगाया गया।