फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   people looking for shade

Maharajganj News: धूप का सितम...छांव तलाशते रहे लोग

Mon, 12 May 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 12 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
people looking for shade
महराजगंज। मौसम के चौंकाने वाले परिणाम परिलक्षित हो रहे हैं जो लोगों का होश फाख्ता कर रहा है। अधिकतम तापमान शाम तीन बजे रिकार्ड किया गया जो 38 डिग्री रहा।
विज्ञापन

धूप व हवा की जुगलबंदी कुछ इस तरह रही कि लोग धूप में निकलने की कौन कहे देखने तक का साहस नहीं जुटा सके। जो लोग धूप में बाहर निकले थे वह छांव की तलाश करते नजर आए।
विज्ञापन

धूप की समाप्ति के बाद भी मौसम देर रात तक ही गर्म महसूस किया जा रहा जो अलग तरीके की परेशानी खड़ी कर रहा है।
मौसम कुछ इस तरह शुष्क हो चला है कि तापमान के कम होने का प्रभाव तक नहीं महसूस हो रहा। अबतक दोपहर 12 बजे के बाद और एक बजे से पहले तक का समय सर्वाधिक तापमान रिकार्ड किया जाता रहा और यही दिन का अधिकतम तापमान होता था। लेकिन रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा जो शाम तीन बजे रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों अधिकतम तापमान 42 तक पहुंच गया था, लेकिन धूप के समय हवा शांत रहने से लोगों को विशेष परेशानी नहीं हुई, लेकिन रविवार अधिकतम तापमान तो 38 रहा, लेकिन हवा की रफ्तार के साथ मिलकर धूप ने इस कदर तपिश फैलाने का कार्य किया कि छाया में बैठकर भी लोग तपिश भरी गर्मी झेलने को मजबूर रहे।

हवा की रफ्तार शनिवार रिकॉर्ड हुए 15 से घटकर 11 किमी प्रति घंटा तो जरूर रही, लेकिन हीटवेव की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो सका। दिन डूबने के बाद का मौसम पहले कुछ ठंड जरूर हो जाता था, लेकिन शनिवार की तरह ही रविवार को भी देर रात तक गर्म ही रहा और न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री बने रहने से उमस का प्रभाव बरकरार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed